Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • भारत को विकसित बनाने में कृषि की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल,
  • मिथिलांचल में अकवन चक्रवात का दिखेगा असर
  • स्पेशल ट्रेन और टेंट के बहाने सुविधा का ढिंढोरा पीटने से ज्यादा जरूरी है ट्रेनों में पर्याप्त सीट और ससमय परिचालन : संजय कुमार सिंह
  • पटना, भोजपुर, व सारण में मिलीं संदिग्ध दवाएं, 17 से ज्यादा स्थानों पर पाई गई अनियमितताएं
  • सफेद एप्रन केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, संवेदनशीलता और मानवता के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक : स्वास्थ्य मंत्री
  • चार नए श्रम संहिताओं को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • छात्रों, किसानो और आम लोगों के अभिनव प्रयोग व नवाचारों को मिलेगी नई उड़ान
  • विकलांग निर्वाचक किये जाएंगे मतदाता सूची में चिन्हित, जोड़े जाएंगे छूटे हुए नाम
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Home » छात्रों, किसानो और आम लोगों के अभिनव प्रयोग व नवाचारों को मिलेगी नई उड़ान

छात्रों, किसानो और आम लोगों के अभिनव प्रयोग व नवाचारों को मिलेगी नई उड़ान

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar19/11/2026Updated:19/11/2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email

डीआरपीसीएयू और एनआईएफ के बीच हुआ करार

एमओयू हस्तांतरित करते कुलपति व अन्य।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 पूसा। अब छात्रों, वैज्ञानिकों, किसानों और आम लोगों से द्वारा प्रस्तुत नई खोजें, नये विचारों और नवाचारों को नई उड़ान मिलेगी। उनके नवाचारों को व्यक्तिगत उपलब्धि के रूप में पेटेंट भी किया जा सकेगा। क्योंकि, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा और नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (एनआईएफ) के बीच गुरुवार को एक महत्वपूर्ण करार (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया है। जिसके तहत छात्रों, वैज्ञानिकों, किसानों और आम लोगों की नई खोजों, नये विचारों और नवाचारों को खोजने, दस्तावेजीकरण करने तथा उनके सत्यापन और प्रमाणीकरण में सहायता प्रदान की जाएगी। 

उद्देश्य :

इसके साथ ही छात्रों और शिक्षकों को समाज की अनसुलझी जरूरतों और समस्याओं की पहचान करने, तथा नवाचार के लिए जागरूक व प्रेरित किया जाएगा, ताकि आरपीसीएयू और एनआईएफ की इनक्यूबेटेड तकनीकों के माध्यम से उनका समाधान निकाला जा सके। इस समझौते का उद्देश्य अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के माध्यम से एक समावेशी नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना है। 

इस करार के बाद, जमीनी स्तर के नवाचारकों को उनकी तकनीक में मूल्य संवर्धन के लिए हैंडहोल्डिंग और मेंटरशिप सहायता, नवाचारों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रासंगिक जानकारी का प्रसार, प्रदर्शन और साझाकरण तथा दोनों संस्थानों के वैज्ञानिकों और शिक्षकों की विशेषज्ञता का उपयोग अकादमिक, तकनीकी, मेंटरिंग और जमीनी स्तर की कार्रवाई के लिए किया जाएगा।

परस्पर सुविधाओं को करेंगे साझा :

इसके अलावा नवाचारकों, किसानों, कर्मचारियों, छात्रों और तकनीकी कर्मियों को सहयोग के क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। समय-समय पर संयुक्त कार्यशालाएं, सम्मेलन और प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर दोनों संस्थान एक-दूसरे की सुविधाओं को भी साझा करेंगे।

एमओयू संचालन के लिए समन्वय समिति :

एमओयू के संचालन के लिए एक समन्वय समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें डीआरपीसीएयू के निदेशक अनुसंधान या उनके नामित प्रतिनिधि, एनआईएफ के निदेशक या उनके नामित प्रतिनिधि और दोनों संस्थानों से अन्य सह-चयनित वैज्ञानिक व शिक्षक शामिल होंगे। यह समिति वर्ष में कम से कम एक बार बैठक कर गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करेगी, नई परियोजनाओं पर विचार करेगी और आईपीआर व वित्तीय व्यवस्था सहित सहयोग के अन्य पहलुओं पर निर्णय लेगी। बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) का प्रबंधन संस्थागत नियमों के अनुसार किया जाएगा, जिसमें योगदान देने वाले पक्षों को उचित श्रेय दिया जाएगा।

कुलपति ने बताया ऐतिहासिक कदम :

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. पुण्यव्रत सुविमलेन्दु पाण्डेय ने कहा कि, “यह एमओयू पूसा विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। हमारे किसानों और छात्रों के पास नवाचार की अपार क्षमता है, बस उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन की जरूरत है। एनआईएफ के साथ यह साझेदारी जमीनी नवाचारकों को पहचान दिलाएगी और उनके नवाचारों को खेत से लेकर बाजार तक पहुंचाने में मदद करेगी।”

कुलाधिपति ने कहा :

कार्यक्रम में बोलते हुए वहीं कुलाधिपति डॉ. पी.एल. गौतम ने कहा, कि यह करार जमीनी प्रतिभा को सम्मान देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। जब विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय संस्थान मिलकर काम करते हैं, तो नवाचार को नई दिशा मिलती है। मुझे विश्वास है कि यह साझेदारी ग्रामीण भारत के नवाचारकों के लिए नए अवसर खोलेगी।”

उपस्थिति :

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. पी.के. प्रणव, विश्वविद्यालय के योजना विभाग के इंचार्ज डॉ समीर, नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के निदेशक डॉ. अरविन्द सी रानाडे, निदेशक अनुसंधान डॉ. ए.के. सिंह, निदेशक बीज डॉ. डी.के. राय, डीन कम्यूनिटी साइंस डॉ. उषा सिंह, डॉ. कुमार राज्यवर्धन समेत विभिन्न शिक्षक वैज्ञानिक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Dr. A.K. Singh Dr. D.K. Rai Dr. Kumar Rajyavardhan Dr. P.K. Pranav Dr. P.S. Pandey Dr. Rajendra Prasad Central Agriculture University Pusa Dr. Usha Singh National Innovation Foundation
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

श्री गोशाला में धूमधाम से मना 119वां गोपाष्टमी महोत्सव

17/11/2026

छठ के बाद यात्रियों की भीड़ से निपटने केलिए रेलवे ने की तैयारियां तेज, मुजफ्फरपुर में जीएम ने किया निरीक्षण

14/11/2026

स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता : निशांत

14/11/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Recent Posts

  • भारत को विकसित बनाने में कृषि की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल,
  • मिथिलांचल में अकवन चक्रवात का दिखेगा असर
  • स्पेशल ट्रेन और टेंट के बहाने सुविधा का ढिंढोरा पीटने से ज्यादा जरूरी है ट्रेनों में पर्याप्त सीट और ससमय परिचालन : संजय कुमार सिंह
  • पटना, भोजपुर, व सारण में मिलीं संदिग्ध दवाएं, 17 से ज्यादा स्थानों पर पाई गई अनियमितताएं
  • सफेद एप्रन केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, संवेदनशीलता और मानवता के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक : स्वास्थ्य मंत्री

Recent Comments

  1. Dr. Sanjay Kumar on बिहार से श्रम और प्रतिभा के पलायन को रोकने की तड़प से उत्पन्न जन आंदोलन है ‘जनसुराज’ : संजय कुमार सिंह
  2. www.osombet-india.com on बिहार से श्रम और प्रतिभा के पलायन को रोकने की तड़प से उत्पन्न जन आंदोलन है ‘जनसुराज’ : संजय कुमार सिंह
  3. https://po-broker.in/ on बिहार से श्रम और प्रतिभा के पलायन को रोकने की तड़प से उत्पन्न जन आंदोलन है ‘जनसुराज’ : संजय कुमार सिंह
  4. Dr. Sanjay Kumar on हर थिरकते लब पर एक ही फसाना “अपना ख्याल रखना”
  5. Dr. Sanjay Kumar on हर थिरकते लब पर एक ही फसाना “अपना ख्याल रखना”
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?