Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित नेहरू को लेकर जिलाधिकारी ने कही बड़ी बात, क्या कहा?
  • ताकि गरीब भी मना सके पर्व और करे पर्व की खुशी महसूस, सिविल सोसाइटी ने किया पूजन सामग्री का वितरण
  • छठ के बाद यात्रियों की भीड़ से निपटने केलिए रेलवे ने की तैयारियां तेज, मुजफ्फरपुर में जीएम ने किया निरीक्षण
  • स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता : निशांत
  • विश्व मधुमेह दिवस पर मंडलीय रेलवे अस्पताल, समस्तीपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 89 रेल कर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
  • सूर्योपासना का चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ : नहाय-खाय के साथ शुरू
  • अग्नि पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए समाजसेवी भाई राजू सहनी, 
  • निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत विभाग तत्पर – गौरव
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Home » फल एवं सब्जियों के सेल्फ लाइफ एक्सटेंसन पर अनुसंधान की जरुरत- डाॅ पीएस पांडेय

फल एवं सब्जियों के सेल्फ लाइफ एक्सटेंसन पर अनुसंधान की जरुरत- डाॅ पीएस पांडेय

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar19/06/2025Updated:19/06/2025No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
कार्यक्रम में शामिल वीसी व अन्य।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

समस्तीपुर। पोषण युक्त खाद्य आज देश और दुनिया में बेहद महत्वपूर्ण है। पोषण युक्त खाद्य से लोगों को शरीर के लिए सभी आवश्यक न्यूट्रीशन, विटामिन, मिनरल्स आदि मिलते हैं जिससे वे कम बीमार पड़ते हैं। पोषण युक्त खाद्य पदार्थों से शरीर की रोग-रोधी क्षमता में वृद्धि होती है।

डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति डाॅ पीएस पाण्डेय ने गुरुवार को विश्वविद्यालय के पंचतंत्र सभागार में आयोजित पोषक खाद्य एवं कटाई उपरांत गुणवत्ता वृद्धि” विषयक तीन दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए उक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि सबसे अधिक पोषण ताजे फल और सब्जियों से प्राप्त होता है। मगर फल एवं सब्जियों का सेल्फ लाइफ काफी कम होता है। कुछ ही समय में वे खराब हो जाते हैं, या उनके पोषक तत्वों में कमी आ जाती है। ऐसे में इनके सेल्फ लाइफ एक्सटेंशन पर शोध और अनुसंधान बेहद जरूरी है।

बताते चलें कि गुरुवार को डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के पंचतंत्र सभागार में “पोषक खाद्य एवं कटाई उपरांत गुणवत्ता वृद्धि” विषयक तीन दिवसीय  कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम कुलपति सहित तमाम आगत अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं पौधा से स्वागत, अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं विश्वविद्यालय कुलगीत प्रसारण के साथ कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन किया गया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में विवि के कुलपति डॉ पांडेय ने कहा कि इस तीन दिवसीय कार्यशाला में पोषक खाद्य पदार्थ के सेल्फ लाइफ और गुणवत्ता में वृद्धि पर विस्तार से चर्चा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सेंसर बेस्ड तकनीक से ऐसे छोटे और सस्ते यंत्र भी विकसित किए जाने की जरूरत है जिससे कि पोषक खाद्य की गुणवत्ता को कहीं भी कभी भी मापा जा सके। इस तीन दिवसीय कार्यशाला से निश्चित ही ऐसे परिणाम उभर कर आयेंगे जिनसे किसानों का फायदा सुनिश्चित हो सकेगा।

अपने संबोधन में काॅलेज आफ बेसिक साइंस के डीन डॉ अमरेश चंन्द्रा  ने कहा कि देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में फंक्शनल फुड पर भी ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि फंक्शनल फुड से बीमारी नहीं होती है बल्कि शरीर में बीमारी से लड़ने की क्षमता में वृद्धि होता है।

उन्होंने कहा कि कटाई के उपरांत समुचित भंडारण के अभाव में कृषि उत्पाद विशेष रूप से फल और सब्जियां लगभग बीस प्रतिशत तक नष्ट हो जाते हैं और जो बच भी जाते हैं उसके पोषक तत्व में भी कमी आ जाती है। ऐसे फसलो के सेल्फ लाइफ बढ़ाने और पोषक तत्व को बरकरार रखने व इंटरडिसिप्लिनरी चर्चा को ध्यान में रखकर इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में देश भर के छह विश्वविद्यालय सहित आइसीएआर के वैज्ञानिक और छात्र शामिल हो रहे हैं।

कम्युनिटी साइंस डीन डॉ उषा सिंह ने कहा कि पोषण युक्त खाद्य आने वाले समय की जरूरत है और इस पर अभी से कार्य करने की जरूरत है। वहीं कुलसचिव डॉ मृत्युंजय कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में पोषक खाद्य को लेकर निरंतर अनुसंधान किये जा रहे हैं। इस कार्यशाला में विभिन्न विषयों के और विभिन्न संस्थानों के छात्रों और  वैज्ञानिकों के साथ संवाद से उसमें और निखार आएगा।

धन्यवाद ज्ञापन डॉ केएल भूटिया ने किया। मौके पर निदेशक अनुसंधान डॉ एके सिंह, निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ मयंक राय, डॉ महेश कुमार, डॉ अंजनी कुमारी, डॉ कुमार राज्यवर्धन समेत कई प्राध्यापक,  वैज्ञानिक एवं पदाधिकारी उपस्थित थे

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय तीन दिवसीय कार्यशाला
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

छठ के बाद यात्रियों की भीड़ से निपटने केलिए रेलवे ने की तैयारियां तेज, मुजफ्फरपुर में जीएम ने किया निरीक्षण

14/11/2026

स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता : निशांत

14/11/2026

सीढ़ी घाट निर्माण में गड़बड़ी मामले में न्याय नहीं मिला तो करने पहुंच गए आत्मदाह

10/11/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Recent Posts

  • देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित नेहरू को लेकर जिलाधिकारी ने कही बड़ी बात, क्या कहा?
  • ताकि गरीब भी मना सके पर्व और करे पर्व की खुशी महसूस, सिविल सोसाइटी ने किया पूजन सामग्री का वितरण
  • छठ के बाद यात्रियों की भीड़ से निपटने केलिए रेलवे ने की तैयारियां तेज, मुजफ्फरपुर में जीएम ने किया निरीक्षण
  • स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता : निशांत
  • विश्व मधुमेह दिवस पर मंडलीय रेलवे अस्पताल, समस्तीपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 89 रेल कर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Recent Comments

  1. Dr. Sanjay Kumar on हर थिरकते लब पर एक ही फसाना “अपना ख्याल रखना”
  2. Dr. Sanjay Kumar on हर थिरकते लब पर एक ही फसाना “अपना ख्याल रखना”
  3. Dr. Sanjay Kumar on देश रत्न जननायक कर्पूरी जयंती राजकीय समारोह और गणतंत्र दिवस की लेकर डीएम ने दिए निर्देश
  4. Dr. Sanjay Kumar on देश रत्न जननायक कर्पूरी जयंती राजकीय समारोह और गणतंत्र दिवस की लेकर डीएम ने दिए निर्देश
  5. www.e-broker.in on देश रत्न जननायक कर्पूरी जयंती राजकीय समारोह और गणतंत्र दिवस की लेकर डीएम ने दिए निर्देश
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?