Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। सरकार के समरूप विकास के निर्देश के बावजूद जिला परिषद समस्तीपुर में सभी वार्डों का एक समान विकास नहीं हुआ है। वित्तिय वर्ष 2021-22, 2022-23, 2023-24, एवं 2024-25 से अभी तक जिला परिषद क्षेत्र संख्या-01 से 51 तक 15वीं वित्त योजना एवं षष्टम् राज्य वित्त योजना मद की राशि से कराये गये योजनाओं में व्यापक पैमाने पर कई क्षेत्रों के साथ भेदभाव किया गया है। वैसे क्षेत्रों को चिन्हित कर षष्टम् राज्य वित्त योजना से अपने स्तर से कम से कम दस-दस योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति देकर उक्त क्षेत्रों की भरपाई किया जाए। जिला परिषद समस्तीपुर…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर।  जिले के चर्चित समाजसेवी भाई राजू साहनी ने एक बार फिर ईंसानियत की मिशाल पेश करते हुए, एक मुस्लिम समुदाय की बेटी शादी से पुर्व शादी, बारात में शामिल लोगों के आदर-सत्कार व आवास निर्माण से संबंधित सारा सामान उपलब्ध कराकर परिवार के चेहरे पर खुशी ला दी। हम बात कर रहे हैं समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के बेझाडीह गांव निवासी, मोहम्मद फूलबाबू की। जिनके घर में बीते दिनों सोमवार 02 जून की देर रात अचानक आग लग गयी थी। जिसमें उनका घर व घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। यहां तक की…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। विभूतिपुर । प्रखंड के शहीद कॉ उदय शंकर सिंह के सैंतालीसवें शहादत दिवस के अवसर पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से डीबीकेएन कॉलेज नरहन के सभा भवन में “कठिन मुहाने पर खड़ा देश और सीपीआई (एम) का रास्ता” विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने शहीद उदय शंकर सिंह के तैल चित्र पर मल्यार्पण किया। सी पी आई (एम) राज्य सचिव मंडल सदस्य सह माकपा विधायक दल के नेता कॉ अजय कुमार ने विषय प्रवेश कराते हुए सेमिनार का शुभारंभ किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने शहीद कॉ उदय शंकर…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के पंचतंत्र भवन सभागार में विवि के कुलपति डॉ पीएस पांडेय ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के सफल समापन के उपलक्ष्य में अभियान से जुड़ी समीक्षा बैठक का आयोजन किया। इस क्रम में उन्होंने इस अभियान से जुड़े सभी वैज्ञानिकों, कृषि विज्ञान केन्द्रों के प्रधान तथा सभी विषय वस्तु विशेषज्ञों के साथ अलग अलग बैठक की और सभी से फीडबैक लिया। इस अवसर पर कुलपति डॉ पीएस पांडेय ने सभी वैज्ञानिकों के कार्यों की जम कर तारीफ की और कहा कि यह एक मेगा अभियान था जिसमें देश भर…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने आईआईआरएफ रैंकिंग में फिर से एक बार महत्वपूर्ण रैंक को हासिल किया है। जिसमें देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय को दसवां स्थान मिला है। इस रैंकिंग में पहला स्थान जेएनयू, दूसरा स्थान दिल्ली विश्वविद्यालय, तथा तीसरा रैंक बीएचयू बनारस ने हासिल किया है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीएस पांडेय ने रैंकिंग पर खुशी जताते हुए विश्वविद्यालय के सभी वैज्ञानिकों तकनीकी कर्मचारियों, प्रशासनिक कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को इस उपलब्धि केलिए बधाई व शुभकामनायें दी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। प्रचंड धूप और पूरवा हवा के कारण हीट वेब और उमस से जनजीवन अस्तव्यस्त रहने के आसार हैं। हलांकि दो दिन बाद गरज वाले बादलों एवं तेज हवा के बीच हल्की वर्षा की संभावना है, मगर उमस से राहत की संभावना नगण्य है। इस संबंध में जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 19 जून, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक बिहार के अधिकांश जिलों में हीट…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । गुरूवार को समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा “नौकरी दो या सत्ता छोड़ो” कार्यक्रम के तहत नियोजन कार्यालय, समस्तीपुर पर ताला बंदी कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन बढ़ती बेरोजगारी, रुकी हुई भर्तियों और सरकार की बेरुखी के खिलाफ युवाओं के हक की आवाज बना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव बिहार प्रभारी श्री सत्यम कुशवाहा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा की बिहार का युवा नौकरी के इंतजार में बूढ़ा हो रहा है। सरकारी पद खाली हैं, लेकिन भर्ती बंद है। पेपर लीक, घोटाले और सरकार की बेरूखी ने पूरी पीढ़ी…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पीएम मोदी जी के ऐतिहासिक कार्य 11साल बेमिसाल उपलब्धियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तरी नीलम सहनी और जिलाध्यक्ष दक्षिणी शशिधर झा के संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हुए भाजपा प्रदेश मंत्री रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि 11साल पहले युपीए कांग्रेस के शासन में देश में भ्रष्टाचार इस तरह व्याप्त था जल थल नभ कोई क्षेत्र अछूता नहीं रहा जहां कांग्रेस को लूटने काम किया। आज एनडीए पीएम नरेन्द्र मोदी जी के 11 साल में बेमिसाल उपलब्धियों से भरा है जिसमें सेवा…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र समस्तीपुर के नशा उन्मूलन जागरूकता रथ को अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर दिलीप कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। तदुपरांत मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र समस्तीपुर के कार्यक्रम प्रबंधक शामीर राजा खान के नेतृत्व में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने नशा के दुष्प्रभाव व दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही इससे जुडे कानून व प्रावधानों के बारे में भी बताया। इस अवसर पर मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र के परामर्शदाता अमित कुमार वर्मा, राजकुमार…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर, क्राई-चाइल्ड राइट्स एण्ड यू और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन अलायंस के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली, संगोष्ठी, संवाद, शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस क्रम में सबसे पहले समाहरणालय, समस्तीपुर परिसर में श्रम अधीक्षक संजय कुमार एवं सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग आकाश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बाल श्रम के खिलाफ एक मुहिम जागरूकता रथ को रवाना किया। इस अवसर पर चेतना सामाजिक संस्था के अध्यक्ष डॉ. मिथलेश कुमार, अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के निदेशक देव कुमार, ईडेन…

Read More