
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर, क्राई-चाइल्ड राइट्स एण्ड यू और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन अलायंस के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली, संगोष्ठी, संवाद, शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
इस क्रम में सबसे पहले समाहरणालय, समस्तीपुर परिसर में श्रम अधीक्षक संजय कुमार एवं सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग आकाश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बाल श्रम के खिलाफ एक मुहिम जागरूकता रथ को रवाना किया। इस अवसर पर चेतना सामाजिक संस्था के अध्यक्ष डॉ. मिथलेश कुमार, अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के निदेशक देव कुमार, ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष ब्रजकिशोर कुमार, जयप्रभा महिला मंडल की अध्यक्ष मनीषा कुमारी, एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम की जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. दीप्ति कुमारी, स्मृति कुमारी, विभा कुमारी, संगीता कुमारी तथा जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सुरेन्द्र कुमार ने अपने- अपने विचार रखे।
उधर उच्च विद्यालय, धर्मपुर में श्रम संसाधन विभाग द्वारा आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर के भागीदारों के साथ संकल्प सभा सह शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया। वहीं दूसरी तरफ पटोरी प्रखंड में सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता रीता कुमारी के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। जबकि सरायरंजन प्रखंड के नौआचक, भागवतपुर, मेयारी, खालिसपुर, जान मोहम्मदपुर, रायपुर बूजूर्ग, बलभद्रपुर महिषी, भोजपुर, नरघोघी, खेतापुर गांवों में बच्चों के साथ जागरूकता रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
साथ ही जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अख्तियारपुर स्थित कार्यालय सभागार में पंचायत जनप्रतिनिधि और बाल अधिकार संरक्षण समिति सदस्यों के साथ संकल्प सभा का आयोजन किया गया। संकल्प सभा की अध्यक्षता मुखिया गीता देवी ने तथा संचालन सीनियर रिसर्च कंसल्टेंट रविन्द्र पासवान नें किया।
इस दौरान मुखिया गीता देवी ने कहा कि बाल श्रम निषेध दिवस का मतलब है बाल मजदूरी को रोकना। दूनिया में अधिकतर बच्चे जो बाल श्रम में फंसे हुए हैं और शिक्षा से वंचित हैं वैसे बच्चों को बाल श्रम से मुक्त करा कर स्कूल से जोड़ना इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है। रामप्रित चैरसिया एवं दिनेश प्रसाद चैरसिया नें संयुक्त रूप से बाल श्रम और बाल विवाह के विभिन्न कारणों पर चर्चा किया। जिसमें बलराम चैरसिया नें कहा कि बच्चों को बाल श्रम से बचाने के लिए शिक्षा से जोड़ने की आवश्यकता है।
पंचायत जन प्रतिनिधि जगरनाथ पासवान और अरुण कुमार दास नें बाल श्रम निषेध कानून का जिक्र किया और दंड के विभिन्न आयामों पर चर्चा किया। वार्ड सदस्य राजकुमार चैरसिया और गौतम कुमार पासवान नें संयुक्त रूप से सुझाव दिया कि सबसे पहले परिवार को बाल श्रम मुक्त करना होगा। इसके लिए माता पिता को जागरूक करना होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शांति रानी गुप्ता एवं पुजा कुमारी नें बच्चों के कुपोषण से जोड़कर बाल श्रम निषेध कानून पर चर्चा किया।
अख्तियारपुर के वार्ड सदस्य सोनेलाल चैरसिया नें कहा कि पेट की आग बुझाने के लिए बच्चे बाल मजदूरी करनें को मजबूर होते हैं। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर दस गांवों में रैली आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 500 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। वहीं संकल्प सभा में 50 से अधिक जन प्रतिनिधियों सह बाल अधिकार संरक्षण समिति सदस्यों नें भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर चैरसिया नें किया।