Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
  • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
  • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
  • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
  • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
  • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
  • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
  • नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » कॉ उदय शंकर सिंह के 47वें शहादत दिवस पर “कठिन मुहाने पर खड़ा देश और सीपीआई (एम) का रास्ता” विषयक सेमिनार आयोजित

कॉ उदय शंकर सिंह के 47वें शहादत दिवस पर “कठिन मुहाने पर खड़ा देश और सीपीआई (एम) का रास्ता” विषयक सेमिनार आयोजित

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar13/06/2025No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
सेमिनार में संबोधित करते विधायक।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

विभूतिपुर । प्रखंड के शहीद कॉ उदय शंकर सिंह के सैंतालीसवें शहादत दिवस के अवसर पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से डीबीकेएन कॉलेज नरहन के सभा भवन में “कठिन मुहाने पर खड़ा देश और सीपीआई (एम) का रास्ता” विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया।

इस दौरान सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने शहीद उदय शंकर सिंह के तैल चित्र पर मल्यार्पण किया। सी पी आई (एम) राज्य सचिव मंडल सदस्य सह माकपा विधायक दल के नेता कॉ अजय कुमार ने विषय प्रवेश कराते हुए सेमिनार का शुभारंभ किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने शहीद कॉ उदय शंकर सिंह के क्रांतिकारी व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए देश में शासक वर्ग के द्वारा प्रायोजित धार्मिक और सांप्रदायिक नीतियों को उसके कुप्रभाव के बारे में बताया।

इस क्रम में विदेश नीति को असफल करार दिया और आंतरिक मामलों में अमेरिकी हस्तक्षेप की कड़ी निन्दा करते हुए इसे एनडीए सरकार की कूटनीतिक व रणनीतिक विफलता कहा। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की राजनैतिक साख के गिरावट पर चिन्ता व्यक्त की।

अपने संबोधन में भाजपा के अपने गुप्त एजेंडों में संविधान को दरकिनार कर मनुस्मृति को लागू करने की साजिश को बेनकाब करने का आह्वान किया। साथियों से विभिन्न जनसंगठनों की सदस्यता लक्ष्य को पूरा करने तथा आम जनता से जीवंत सम्बन्ध बनाए रखने की अपील भी की।

सेमिनार के मुख्य वक्ता केन्द्रीय कमेटी के पूर्व सदस्य कॉमरेड बादल सरोज ने अपने सम्बोधन में बताया कि आज हमारा देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। महंगाई, बेरोजगारी, गिरती हुई शिक्षा के स्तर के लिए केन्द्र सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेवार ठहराया। सम्मेलन के दूसरे सत्र में मदुरै में संपन्न सीपीआई (एम) के चौबीसवें अखिल भारतीय महासम्मेलन पार्टी कांग्रेस की रिपोर्टिंग करते हुए कॉमरेड बादल सरोज ने कहा कि पार्टी ने अपने महासम्मेलन में भाजपा के द्वारा आरएसएस के देश में धार्मिक आधार पर विभाजनकारी विचारधारा को स्थापित करने के खिलाफ सांगठनिक स्तर पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। पार्टी के संविधान और कार्यक्रम पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बतलाया कि पार्टी में महिलाओं और युवाओं की संख्या में काफी अधिक वृद्धि हुई है यह उत्साहवर्द्धक है।

इस सेमिनार की अध्यक्षता जिला कमेटी सदस्य अरविन्द कुमार दास ने की। इसमें जिला सचिव रामाश्रय महतो, राज्य कमेटी सदस्य रामदयाल भारती, शाह जफर इमाम, जिला सचिव मंडल सदस्य सत्यनारायण सिंह, महेश कुमार, लोकल कमेटी विभूतिपुर उत्तर के सचिव श्याम किशोर कमल, लोकल कमेटी विभूतिपुर दक्षिण के सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, जिला कमेटी सदस्य सिया प्रसाद यादव, राजगीर यादव, शशिकांत झा, रामदेव राय, लोकल कमेटी सदस्य क्रांति कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, कुमारी किरण कमल, सुलेखा कुमारी, पार्वती देवी, ब्रह्मदेव महतो,रामज्ञान महतो,शंभु कुमार यादव, दिनेश कुमार, शंकर शर्मा,अब्दुल जब्बार मंजर, वासुदेव पोद्दार, जागेश्वर महतो, लूटन राय, रघुनंदन सिंह, फूलेन चौधरी, सहित बड़ी संख्या में लोग इस सेमिनार में शामिल हुए।

सेमिनार के अन्त में अहमदाबाद विमान दुर्घटना में 241 लोगों के दर्दनाक मौत पर शोक व्यक्त करते हुए मौन श्रंद्धाजलि अर्पित की गई।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

कॉ उदय शंकर सिंह का 47वां शहादत दिवस सेमिनार
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम

03/08/2026

क्यों जश्न में डूबा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय? आइए जानते हैं वजह

01/08/2026

दो पायलटों को डीआरएम ने क्यों दिया सराहना पत्र?

28/07/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?