
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । गुरूवार को समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा “नौकरी दो या सत्ता छोड़ो” कार्यक्रम के तहत नियोजन कार्यालय, समस्तीपुर पर ताला बंदी कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन बढ़ती बेरोजगारी, रुकी हुई भर्तियों और सरकार की बेरुखी के खिलाफ युवाओं के हक की आवाज बना।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव बिहार प्रभारी श्री सत्यम कुशवाहा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा की बिहार का युवा नौकरी के इंतजार में बूढ़ा हो रहा है। सरकारी पद खाली हैं, लेकिन भर्ती बंद है। पेपर लीक, घोटाले और सरकार की बेरूखी ने पूरी पीढ़ी को निराशा के गर्त में धकेल दिया है। अब चुप रहना गुनाह है। यही समय है आवाज उठाने का। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो० अबू तमीम ने की।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा की देश के करोड़ों युवा आज रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन सरकारें सिर्फ जुमलों में व्यस्त है। अब समय आ गया है कि युवा एकजुट होकर अपने हक की आवाज बुलंद करें। समस्तीपुर सहित पूरे बिहार में बेरोजगारी चरम पर है। नियोजन में पारदर्शिता का अभाव और युवाओं की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों के लिए हर मोर्चे पर संघर्ष करेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, एनएसयूआई सदस्यों, छात्र-युवाओं और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने हिस्सा लिया और सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही रोजगार से जुड़ी माँगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो यह आंदोलन और व्यापक होगा। यह आंदोलन केवल विरोध नहीं युवाओं को नई दिशा देने का संकल्प है।
उन्होंने कहा कि लंबित भर्तियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए, नियमित भर्ती कैलेंडर लागू किया जाए, परीक्षाओं में पारदर्शिता व समयबद्धता सुनिश्चित हो, रोजगार सृजन को सरकार की प्राथमिकता बनाया जाए।
मौके पर जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष देविता कुमारी गुप्ता, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अबू तनवीर, मो मोईउद्दीन, एनएसयूआई के राष्टीय संयोजक जय मौर्या, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार राय, महासचिव मुकेश कुमार चैधरी, नगर अध्यक्ष डोमन राय, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मलिक, आशुतोष कुमार, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मो० मोहिउद्दीन, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चैधरी, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा, एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष अभिनव अंशु, ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार कुशवाहा, फैज अहमद फैज, आदि मौजूद थें।