
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पीएम मोदी जी के ऐतिहासिक कार्य 11साल बेमिसाल उपलब्धियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तरी नीलम सहनी और जिलाध्यक्ष दक्षिणी शशिधर झा के संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हुए भाजपा प्रदेश मंत्री रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि 11साल पहले युपीए कांग्रेस के शासन में देश में भ्रष्टाचार इस तरह व्याप्त था जल थल नभ कोई क्षेत्र अछूता नहीं रहा जहां कांग्रेस को लूटने काम किया।
आज एनडीए पीएम नरेन्द्र मोदी जी के 11 साल में बेमिसाल उपलब्धियों से भरा है जिसमें सेवा सुशासन और गरीब कल्याण हेतु पीएम मोदी जी की सरकार जन आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए आवस, मुफ्त राशन, पेयजल आपूर्ति, पांच लाख तक मुफ्त इलाज, रसोई गैस, सहित अनेक लाभकारी योजना के माध्यम से पच्चीस करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लोगों को उठाया गया है। वहीं गुणात्मक शिक्षा और रोजगार को बढ़ाते हुए देश आज इंग्लैंड और जापान को पछाड़कर 4था आर्थिक महाशक्ति बना । सामरिक क्षेत्र में भारत दुनिया में अपना परचम लहरा रहा है भारत के सैन्य ताकत का लोहा पूरा दुनिया मान रहा है।
2047 तक को वैभवशाली बनाने के लक्ष्य को लेकर पीएम मोदी जी के नेतृत्व में देश प्रगति पथ पर तेजी से अग्रसर है। कश्मीर से धारा 370 हटाने,भव्य राममंदिर निर्माण, सांस्कृतिक विरासत के साथ विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य हुआ है।बिहार में पीएम मोदी जी के द्वारा दरभंगा एम्स, मखाना बोर्ड की स्थापना, कोसी क्षेत्र के विकास, हवाई अड्डे, एक्सप्रेस वे की घोषणा, गंगा नदी पर अनेक पुलों का निर्माण के साथ बिहार में डबल इंजन की सरकार बिहार के विकास के लिए कार्य कर रहा है। प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री भीम साहू भी उनके साथ रहे। मोदी जी के 11साल बेमिसाल उपलब्धियों को लेकर जिला कार्यालय में प्रदर्शनी लगा। वहीं सेवा और सुशासन और गरीब कल्याण लेकर संगोष्ठी भी आयोजित हुआ।
अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तरी नीलम सहनी और जिलाध्यक्ष दक्षिणी शशिधर ने संयुक्त रूप किया। जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने विषय प्रवेश कराते हुए सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर पीएम मोदी जी का 11 साल बेमिसाल उपलब्धियों से भरा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा नेता सुनील कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार सिंह, राकेश राज, भाजपा जिला महामंत्री सुनील राय, वीरेंद्र यादव, विजय चैधरी, अशोक निषाद, सहित अन्य लोग शामिल रहे।