
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
पूसा। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने आईआईआरएफ रैंकिंग में फिर से एक बार महत्वपूर्ण रैंक को हासिल किया है। जिसमें देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय को दसवां स्थान मिला है।
इस रैंकिंग में पहला स्थान जेएनयू, दूसरा स्थान दिल्ली विश्वविद्यालय, तथा तीसरा रैंक बीएचयू बनारस ने हासिल किया है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीएस पांडेय ने रैंकिंग पर खुशी जताते हुए विश्वविद्यालय के सभी वैज्ञानिकों तकनीकी कर्मचारियों, प्रशासनिक कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को इस उपलब्धि केलिए बधाई व शुभकामनायें दी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह एक गौरव की बात है कि सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दसवां जबकि कृषि विश्वविद्यालयों में नौवां रैंक विश्वविद्यालय ने स्थान प्राप्त किया है।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सब लोगों के समेकित प्रयास का परिणाम है। विश्वविद्यालय के सभी शिक्षको, वैज्ञानिकों और कर्मचारियो को मिलकर इसी तरह से तेज प्रगति करना चाहिए ताकि विश्विद्यालय देश ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा रैंक हासिल कर सके।
कुलसचिव डॉ मृत्युंजय कुमार ने देश में के विश्वविद्यालय में दसवीं रैंक हासिल करने पर सभी कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि विश्वविद्यालय में कुलपति के नेतृत्व में पिछले दो वर्षों में अनुसंधान शिक्षा और प्रसार के क्षेत्र में तीव्र प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि प्रगति की इस गति से जल्द ही विश्वविद्यालय देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी पहचान स्थापित कर सकेगा।
विश्वविद्यालय की रैंकिंग को लेकर निदेशक शिक्षा डॉ उमाकांत बेहरा, निदेशक अनुसंधान डॉ एके सिंह, निदेशक प्रसार डॉ मयंक राय समेत विभिन्न वैज्ञानिकों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी कुलपति समेत एक दूसरे को बधाई दी और कहा कि इस तरह की रैंकिंग आने से काम करने वाले शिक्षकों, वैज्ञानिकों और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन होता है।