ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । महान स्वतंत्रता सेनानी विधायक स्वर्गीय वशिष्ठ नारायण सिंह की 109 वीं जन्म जयंती समारोह राजद कार्यालय वारिसनगर वशिष्ठ आश्रम में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रजत प्रखंड अध्यक्ष पवन राय ने किया एवं संचालन प्रधान महासचिव श्यामसुंदर राय ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी सह राजद जिला अध्यक्ष समस्तीपुर रोमा भारती एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष अबू तमीम एवं अन्य सदस्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि रोमा भारती ने…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । पटेल मैदान परिसर में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष समस्तीपुर उत्तरी नीलम सहनी और समस्तीपुर दक्षिणी के शशिधर झा के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर योग शिविर कार्यशाला और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार चैधरी ने योग पर अपने सन्देश में कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य, बल्कि मानसिक शांति और सामाजिक सद्भाव का…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। आलेख : निरंजन कुमार। हर पल सूचना और तकनीक से घिरा आदमी जब अपने ही विचारों की भीड़ में खो जाता है, तब उसे स्वयं की तलाश होती है। स्क्रीन के नीले प्रकाश में आंखें तो थकती हैं ही, साथ ही मस्तिष्क भी निरंतर सूचनाओं के दबाव में जर्जर होने लगता है। यही डिजिटल तनाव है। यह तनाव एक ऐसी मानसिक स्थिति है जिसमें व्यक्ति सामाजिक प्राणी होते हुए भी स्वयं से दूर हो जाता है। उसके पास समय की कमी नहीं होती, पर स्वयं के लिए एक क्षण भी नहीं होता। डिजिटल युग में मनुष्य ने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर/दरभंगा। शनिवार को प्रो (डाॅ) घनश्याम राय मुंगेर विश्वविद्यालय में कुलसचिव पद पर योगदान करेंगे। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने शुक्रवार की शाम डॉ घनश्याम राय को मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव के पद पर पदभार ग्रहण करने के लिए ‘विरमित’ कर दिया। बता दें कि डॉ राय को कुलाधिपति ने मुंगेर विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया है। इसके पुर्व डाॅ राय पुर्णिया विश्वविद्यालय एवं नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय में कुलसचिव के रूप में योगदान कर चुके हैं। इस उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मुनेश्वर यादव के नेतृत्व में डॉ राय के लिए एक…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। अगले पांच दिनों में वर्षा की अच्छी संभावना को देखते हुए किसान भाई धान रोपने तैयारी कर लें। इस क्रम में अपने खेतों में मेड़ों को मजबूत बनाने का कार्य करें। धान की बीजस्थली में जो बिचड़े 10 से 15 दिनो के हो गये हो, खर-पतवार निकाल कर तथा प्रति एक हजार वर्ग मीटर बीजस्थली के लिए 5 किलो अमोनियम सल्फेट अथवा 2 किलो यूरिया का उपरिवेशन करें। इस अवधि में अच्छी बर्षा की संभावना को देखते हुए किसान भाई धान की रोपनी में प्राथमिकता दें। वर्षा जल का उपयोग कर रोपनी के कार्य में प्राथमिकता दें।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत पतैली पूर्वी पंचायत के एकशिला वार्ड 13 निवासी, स्वर्गीय चंदन कुमार पासवान के परिजन से मिलने, जिला के चर्चित युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी टीम के लोग पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और रासन, तेल, मसाला, वस्त्र, आदि सहित राहत सामग्री उपलब्ध कराया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण सह पतैली पूर्वी सरपंच रामचन्द्र पासवान ने बताया कि, उनके पंचायत के एकशिला वार्ड 13 निवासी चंदन पासवान, सरायरंजन थाना क्षेत्र स्थित अपने ससुराल गए हुए थे। जहां उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। मृतक पत्नी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। भोजपूरी बहुत ही प्यारी भाषा है। बिना फूहर शब्दावली का प्रयोग किए बिना भी चित्ताकर्षक तरीके से लोगों के बीच अपनी बात भोजपूरी में रखी जा सकती है। भोजपूरी की इस विशेषता को जन-जन तक पहुंचाने में चेतना झाम्ब की यह फिल्म अनमोल घडी निश्चित ही सफल होगी। शुक्रवार कोे हरपुर एलौथ स्थित होटल रेड वेलवेट में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने केक काट कर तथा मुहूर्त शॉट देकर भोजपुरी फिल्म अनमोल घड़ी का प्रमोशन करने के दौरान उक्त बातें कही। इस अवसर पर श्री शाहीन…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। फोरलेन सड़क निर्माण में लगे हाईवा की बेलगाम गति के कारण पूसा- समस्तीपुर मार्ग में निरंतर दुर्घटनाएं होती रहती है। जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है। फोरलेन सड़क निर्माण में लगी कंपनी ने सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ा रखी है। फोरलेन सड़क निर्माण में ओवरलोड मिट्टी से भरे हाईवा, बिना ढके सड़क पर बेलगाम गति से चलती है। लेकिन प्रशासन इस सब पर ध्यान नहीं देती। जिलाधिकारी के नाम लिखे पत्र के माध्यम से भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने उक्त बातें कही। विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि बिना ढ़के सड़क पर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। सक्रिय मानसून एवं कम दबाव के प्रभाव के कारण अगले पांच दिनों में उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं। अच्छी बारिश के कारण तापमान में गिरावट के साथ उमस से भी राहत मिलने की संभावना है। डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 26 जून, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान में उक्त बातें बताई गई है। इस बाबत जानकारी देते हुए अध्ययन केन्द्र के नोडल पदाधिकारी डाॅ…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। प्लेसमेंट सेल, डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर ने वर्ष 2025 में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को जीविका, पटना में विगत माह एक साथ कुल 35 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट कराने में सफलता हासिल किया है, जिसमें से 32 छात्रों को लाईवलीहुड स्पेशलिस्ट एवं 03 छात्रों को यंग प्रोफेशनल के पद पर चयन हुआ है। जो कि विश्वविद्यालय के लिए काफी हर्ष की बात है। इस चयन से विश्वविद्यालय के सभी छात्रों में काफी हर्ष का माहौल बना हुआ है। उक्त जानकारी देते हुए प्लेसमेंट सेल के नियंत्री पदाधिकारी डाॅ. रमण कुमार त्रिवेदी ने बताया…