
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत पतैली पूर्वी पंचायत के एकशिला वार्ड 13 निवासी, स्वर्गीय चंदन कुमार पासवान के परिजन से मिलने, जिला के चर्चित युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी टीम के लोग पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और रासन, तेल, मसाला, वस्त्र, आदि सहित राहत सामग्री उपलब्ध कराया।
इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण सह पतैली पूर्वी सरपंच रामचन्द्र पासवान ने बताया कि, उनके पंचायत के एकशिला वार्ड 13 निवासी चंदन पासवान, सरायरंजन थाना क्षेत्र स्थित अपने ससुराल गए हुए थे। जहां उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। मृतक पत्नी एवं तीन छोटे छोटे बच्चों सहित 5 लोगों में अकेला कमाउ सदस्य था।
चंदन के मौत की की सुचना और मृतक के परिवार की हालत की जानकारी मिलते ही अपने टीम के लोगों को भेजकर मृतक की पत्नी को करीब 20-25 हजार रूपए की राहत सामग्री उपलब्ध करायी और कहा कि आगे भी वह लोग पीड़ित परिवार के साथ रहेंगे।
उधर जिले के चर्चित युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की घटना जिसमें किसी घर के कमाउ सदस्य की मौत हो जाती है जानकर बहुत तकलीफ होती है। खास कर परिवार के कमाउ सदस्य की मौत के बाद उस परिवार पर क्या बीतती होगी, सोचकर उनकी रूह तक कांप जाती है। इसलिए उन्होंने जब से होश संभाला है, इस तरह के पीडित परिवार की वह हमेशा सहायता करने के मामले में सबसे आगे रहते हैं।
बता दें कि इस तरह की सैकड़ों घटनाओं के पिड़ित परिवार को उन्होंने अपने निजि कोष से सहायता उपलब्ध करा चुके है। उनहेांने बताया कि ज्यादा मामलों में वह तथा उनकी टीम घटनाध्हादसा के करीब 24 घंटों के अंदर पिड़ित परिवार तक सहायता पहुंचा देती है।
श्री सहनी ने बताया कि उन्होंने सरायरंजन थानाध्यक्ष से सरकारी मोबाइल फोन पर कॉल करके घटना की जानकारी लेना चाहा था, लेकिन उनका नंबर आउट ऑफ नेटवर्क कवरेज एरिया रहने के कारण घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी नही मिल पायी।
मौके पर मौके पर राजू सहनी टीम के सदस्यों में टीम मेंबर रामश्रेष्ठ साहनी भगवानपुर कमला पंचायत के सरपंच पति जयराम साहनी, श्रीराम साहनी, पतैली पुर्वी सरपंच रामचन्द्र पासवान, पंकज कुमार, रामश्रेष्ठ साहनी, सुजित कुमार, चन्दन साहनी, बैजनाथ सहनी, कैलाश सहनी, राजेश कुमार सिंह, वरुण कुमार राय, सियाराम राय, रंजीत प्रसाद, हरेंद्र साहनी, सुखलाल साहनी, नकुल साहनी, मदन साहनी, बटोरन साहनी, समाजिक कार्यकर्ता अरविन्द कुमार राय, चंद्रकांत सिंह, ललित कुमार सिंह, कपिल पासवान सुरेन्द्र महतो आदि मौजूद थे।