
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। प्लेसमेंट सेल, डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर ने वर्ष 2025 में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को जीविका, पटना में विगत माह एक साथ कुल 35 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट कराने में सफलता हासिल किया है, जिसमें से 32 छात्रों को लाईवलीहुड स्पेशलिस्ट एवं 03 छात्रों को यंग प्रोफेशनल के पद पर चयन हुआ है। जो कि विश्वविद्यालय के लिए काफी हर्ष की बात है। इस चयन से विश्वविद्यालय के सभी छात्रों में काफी हर्ष का माहौल बना हुआ है।
उक्त जानकारी देते हुए प्लेसमेंट सेल के नियंत्री पदाधिकारी डाॅ. रमण कुमार त्रिवेदी ने बताया कि विगत दिनों में विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों से कुल 35 छात्रों का चयन हुआ है। चयनित होने वाले छात्रों में बी-टेक (कृषि अभि) से 07 छात्र, बी.एस.सी (कृषि) से 05 छात्र. बी.एफ.एस.सी (मत्स्यकी) से 04 छात्र, एम.एस.सी (कृषि) से 11 छात्र, एम.एफ.एस. सी (मत्स्यकी) से 03. एम.बी.ए. एग्री बिजनेश) के 01 एवं एम.बी.ए. (रुरल मैनेजमेंट) के 04 छात्र शामिल हैं। साथ ही यह भी बताया कि इस वर्ष हमारे छात्रों की सबसे अधिक रु.10.0 लाख प्रति वर्ष का पैकेज दिया है।
डा. त्रिवेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र जो वर्ष 2025 में पास हो रहे हैं, उनके लिए देश की विभिन्न सुप्रसिद्ध कंपनियों में कैंपस प्लेसमेंट के लिए आमंत्रण भेजा जा चुका है। इनमें से कुछ कंपनियों की वर्तमान में चयन की प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में चल रही है, जिसका फाइनल रिजल्ट आना अभी बाकी है। साथ ही, कुछ अन्य कंपनियों ने भी कैंपस प्लेसमेंट के लिए उत्सुकता जाहिर की है।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति, डॉ पुण्यवत्त सुविमलेन्दु पाण्डेय ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए चयनित छात्रों को शुभकामनाएँ और आशीर्वाद दिया।
साथ ही संबंधित महाविद्यालयों के अधिष्ठाता एवं प्लेसमेंट पदाधिकारियों के साथ-साथ विश्वविद्यालय के सह निदेशक छात्र कल्याण डा. सतीश कु. सिंह ने भी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी गई और विश्वविद्यालय का नाम पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी रोशन करने की सलाह दी।