
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । महान स्वतंत्रता सेनानी विधायक स्वर्गीय वशिष्ठ नारायण सिंह की 109 वीं जन्म जयंती समारोह राजद कार्यालय वारिसनगर वशिष्ठ आश्रम में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रजत प्रखंड अध्यक्ष पवन राय ने किया एवं संचालन प्रधान महासचिव श्यामसुंदर राय ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी सह राजद जिला अध्यक्ष समस्तीपुर रोमा भारती एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष अबू तमीम एवं अन्य सदस्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि रोमा भारती ने कहीं की वीर वशिष्ठ नारायण सिंह को सभी बाबा के नाम से जानते थे, हमारे पूज्य पिता जी और वीर वशिष्ठ नारायण सिंह दोनों में एक दूसरे के पूरक थे। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए मैं उनके नाती समाजसेवी चिकित्सक डाॅ ज्ञानेन्द्र को बहुत बहुत बधाई एवं साधुवाद देती हु। वशिष्ठ नारायण सिंह गरीबों, वंचितों, व शोषितों के लिए हमेशा खडे रहने वाले नेता थे। वे सिॅर्फ वारिसनगर और समस्तीपुर ही नहीं संपूर्ण प्रदेश की राजनीति में मार्गदर्शक व अभिभावक के रूप में सम्मानित थे।
इस अवसर पर बाबू वशिष्ठ नारायण सिंह को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वह एवं उनके विचार जिला ही नहीं पूरे बिहार के लिए राजनीति एवं समाज सेवा के लिए उदाहरण है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ललन यादव ने कहा कि वशिष्ठ बाबू के कुशल संगठनात्मक क्षमता एवं बिना थके दिन-रात करीब मेहनत करने की क्षमता को देखते हुए उन्हें साथी संबोधित करते थे।
इस अवसर पर वशिष्ट बाबू के जीवन में प्रकाश डालते हुए जितेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि विशिष्ट बाबू के बताए हुए मार्ग पर चलने से ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी। कार्यक्रम के आयोजक डॉ ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि आज जो कुछ भी हु सब उनके ही आशीर्वाद से हूं। उन्होंने कहां की मेरा बचपन उनकी गोद में पला बढा है।
आज में जहां भी हूं उन्हीं के आशीर्वाद से इस मुकाम पर पहुंचा हूं और उनके बताए हुए पक्षियों पर आगे भी समाज की सेवा करता रहूंगा। मौके कांग्रेस जिला अध्यक्ष अबू तमीम ने कहा कि लोगों को उनके विचारों को अपने जीवन में लाने की आवश्यकता है।
मौके पर डाॅ दयानंद कुमार, पुरूषोत्तम कुमार, पूर्व मंत्री गजेंद्र सिंह की पत्नी उर्मिला सिन्हा, सतविंदर पासवान,मदन राय,आफताब आलम,जितेंद्र सिंह चंदेल,शत्रुध्न यादव,हरे राम साहनी, नरेंद्र सिंह, अमरजीत साहनी, कन्हैया यादव,एस सी एस टी के प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक कुमार पासवान, जिला सचिव मुकेश कुमार राम, पूर्णाही पंचायत के सरपंच अरुण कुमार राय आदि मौजूद थे ।