
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। इन दिनों साइबर अपराधियों की सक्रियता बढ गयी है। साथ ही साइबर पुलिस की तत्परता और सक्रियता भी दिख रही है। आये दिन साइबर ठगों के शिकार लोगों को उनकी रकम लौटायी जा रही है।
इसी कडीं में साइबर थाना समस्तीपुर की पुलिस ने मंगलवार को एक और पीडित के खाते में रकम वापस दिलाने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ओमप्रकाश सहनी, पे० मायाराम सहनी, सा० मनोरवा खैरा, सोहमा वार्ड नं0-14. थाना-बिथान, जिला-समस्तीपुर बिहार को अनजान व्यक्ति ने अपने आपको बैंक कर्मी बताकर काॅल किया और केवाईसी अपडेट करने के नाम पर आवश्यक जानकारी लेने के बाद उसके खाते से ₹ 98,623/- गायब कर दिया।
फ्रॉड की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर उक्त मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।
इस संदर्भ में समस्तीपुर साईबर थाना ने साईबर थाना कांड संख्या-31/2024 दर्ज कर तथा अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी द्वितीय, समस्तीपुर से आदेश प्राप्त कर कार्रवाई की और पीड़ित ओमप्रकाश सहनी के बैंक खाते में राशि-85,587/- रूपया वापस दिला दिया गया।
समस्तीपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि साइबर अपराधीयों से सतर्क रहें। किसी तरह के साइबर फ्रॉड का शिकार होने के बाद फौरन नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन के टाॅल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें।