Author: Dr. Sanjay Kumar

Oini News Network अरविन्द कुमार पाठक ओईनी 24 पूसा।  डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मात्स्यिकी महाविद्यालय, ढोली के प्रांगण में राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस के अवसर पर नीली क्रान्ति के स्तंभों से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर के 20 मत्स्य पालकों ने भाग लिया। क्रार्यक्रम में उपस्थित मत्स्यकी महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ पीपी श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मत्स्य पालन प्रबंधन व मूल्य संवर्धन से जुड़ी जानकारी देते हुए उन्होंने ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीएस पांडेय मत्स्य पालकों के प्रशिक्षण एवं मछली उत्पादन को…

Read More

Oini News Network ओईनी 24 पूसा।  पूसा के ठहरा पंचायत में व्याप्त लूट-खसोट व भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकपा-माले का मनरेगा कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन आज 10वें दिन अनिश्चितकालीन आमरण अनशन में तब्दील हो गया। प्रखंड कमिटी सदस्य दिनेश राय को भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने माला पहनाकर अनशन प्रारंभ करवाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी की। आंदोलनकारी प्रखंड के ठहरा पंचायत में 15वीं वित्त आयोग एवं छठे राज्य वित्त आयोग द्वारा प्रदत्त राशि से की गई तमाम योजनाओं की जांच, मनरेगा योजनाओं में लूट-खसोट,भ्रष्टाचार, फर्जी निकासी, फर्जी फोटो अपलोड करने,आवास योजना में लाभुकों से…

Read More

Oini News Network ओईनी 24 समस्तीपुर। आल इंडिया सेंट्रल कॉउन्सिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर कुल दस ट्रेड यूनियन के समर्थन से कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दो को लेकर देशव्यापी हड़ताल किया जा रहा है। आल इंडिया सेंट्रल कॉउन्सिल ऑफ इंडिया संगठन से संबद्ध ECREU केंद्रीय कमिटी द्वारा लिए गये निर्णय के अनुसार कारखाना स्टोर शाखा इस हड़ताल का शांतिपूर्वक नैतिक समर्थन करती है। हड़ताल के नैतिक समर्थन मे कारखाना व स्टोर के यूनियन पदाधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा कारखाना गेट पर रेल मे निजीकरण निगमीकरण पर रोक, NPS /UPS रद्द कर OPS बहाल करने, प्रति वर्ष 2% पदो का सरेंडर…

Read More

Oini News Network ओईनी 24 समस्तीपुर/पूसा । गरीबों के मताधिकार को छिन्ने के लिए चुनाव आयोग की ओर से वोटर पुननिरीक्षण अभियान चलाये जाने के विरोध में इंडिया गठबंधन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आज प्रखंड के विभिन्न जगहों जैसे पूसा रोड, गढ़िया चैक, पूसा बाजार में जबरदस्त चक्का जाम आंदोलन आयोजित किया गया। तत्पश्चात सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड महासचिव सुबोध राय, भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, वीआईपी प्रखंड उपाध्यक्ष उपेंद्र शाह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा…

Read More

Oini News Network ओईनी 24 समस्तीपुर । महान स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राज्यपाल (मध्य प्रदेश) अपने दौर में प्रिंस आफ पार्लियामेंट नाम से विख्यात स्वर्गीय सत्यनारायण सिन्हा की 126वीं जयन्ती राजकीय समारोह पूर्वक मनाई गई। इस उपलक्ष्य में जिलाधिकारी समस्तीपुर रोशन कुशवाहा, अनुपम कुमार सिंह उर्फ हीरा सिंह, जदयू नेता दुर्गेश राय, एसडीओ दिलीप कुमार, आदि गणमान्य लोगों ने नगर भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण पर किया। तदुपरांत कार्यक्रम स्थल पर मंच पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। विदित हो की समस्तीपुर जिला के शंभू पट्टी गांव में 09जुलाई…

Read More

Oini News Network ओईनी 24 समस्तीपुर । मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में इंडिया गठबंधन द्वारा बुलाए गये बिहार बंद का समस्तीपुर में व्यापक असर देखा गया। इस दौरान शहर के विभिन्न चैक – चैराहों पर कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर आवागमन बाधित किया। जिससे सड़क पर दोनों दिशाओं में छोटे बडे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वहीं बंद को लेकर राहगीरों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा। बंद के कारण शहर के कई हिस्सों में यातायात ठप्प रहा। जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल, कॉलेज और बाजारों पर भी बंद का असर देखने को…

Read More

Oini News Network ओईनी 24 विद्यापतिनगर । प्रखंड में पंचायत उप चुनाव का मतदान बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। बाजिदपुर के 14 मतदान केन्द्रों में कुल 48. 41 प्रतिशत मतदान हुआ। 11 जुलाई को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। बाजिदपुर पंचायत के मतदाताओं ने एक ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए जमकर मतदान किया। बाजिदपुर पंचायत में कुल 7339 मतदाता हैं। जिसमें से कुल 48. 41प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें 51.01 प्रतिशत महिला व 45.99 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। नये मतदाताओं ने भी घर से निकलकर वोट डाले। पहली बार मतदान केंद्र…

Read More

Oini News Network. ओईनी 24 डेस्क समस्तीपुर। बेरोजगारी आज सबसे बड़ा मुद्दा है। युवा कांग्रेस का यह प्रयास है कि हम युवाओं को सिर्फ आश्वासन नहीं अवसर दें। मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अबू तमीम ने संवाददाताओं से कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ सवाल नहीं करती, समाधान भी देती है। महा रोज़गार मेला इसका जीवंत उदाहरण है। बेरोज़गारी के अंधकार में यह मेला युवाओं के लिए आशा की किरण है। बताते चलें कि भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आगामी 19 जुलाई 2025 को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित किए जाने वाले “महा रोज़गार मेला” को लेकर…

Read More

Oini News Network ओईनी 24 डेस्क मोहिउद्दीननगर। सोमवार को बज्जिका भाषा संयुक्त संघर्ष समिति की प्रखंड इकाई की बैठक बलुआही स्थित भाभा इंटरनेशनल स्कूल परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता पदेन प्रखंड अध्यक्ष दिनबंधु सिंह ने तथा संचालन जिलाध्यक्ष और पर्यावरण सांसद वशिष्ठ राय वशिष्ठ ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख जवाहर राय एवं विशिष्ट अतिथि केंद्रीय परामर्शदात्री समिति के ज्वाला सांध्य पुष्प और सामाजिक कार्यकर्ता रंधीर कुमार बैठक में उपस्थित रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष वशिष्ठ राय वशिष्ठ ने हस्ताक्षर अभियान और उसके उद्देश्य पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समिति की मुख्य मांगों में बज्जिका भाषा को संविधान…

Read More

Oini News Network ओईनी 24 डेस्क समस्तीपुर। जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 14 जुलाई, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में मानसून के कमजोर रहने के कारण आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की सम्भावना है। पूर्वी तथा पश्चमी चम्पारण जिलो में कहीं-कही एवं अन्य जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो राकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।…

Read More