
Oini News Network
ओईनी 24 डेस्क मोहिउद्दीननगर। सोमवार को बज्जिका भाषा संयुक्त संघर्ष समिति की प्रखंड इकाई की बैठक बलुआही स्थित भाभा इंटरनेशनल स्कूल परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता पदेन प्रखंड अध्यक्ष दिनबंधु सिंह ने तथा संचालन जिलाध्यक्ष और पर्यावरण सांसद वशिष्ठ राय वशिष्ठ ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख जवाहर राय एवं विशिष्ट अतिथि केंद्रीय परामर्शदात्री समिति के ज्वाला सांध्य पुष्प और सामाजिक कार्यकर्ता रंधीर कुमार बैठक में उपस्थित रहे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष वशिष्ठ राय वशिष्ठ ने हस्ताक्षर अभियान और उसके उद्देश्य पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समिति की मुख्य मांगों में बज्जिका भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करना, बज्जिका अकादमी की स्थापना और जनगणना में बज्जिका भाषा के लिए अलग कोड का प्रावधान शामिल है।
वहीं वक्ताओं ने कहा कि पहले हम मांगों से संबधित ज्ञापन, मंत्री, सासंद, विधायक को सौंपेगे। जब तक हमारी मांगे पुरी नहीं होती हैं हमारा संधर्ष जारी रहेगा। अगली बैठक दलसिंहसराय एवं विधापतिनगर में आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि बैठक बज्जिका भाषा क्षेत्र में आने वाले सभी प्रखंडो में बारी बारी से किया जाएगा। इसके बाद आंदोलन की रुप रेखा तय की जाएगी।
वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि हम किसी भाषा का विरोधी नहीं है। हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं। मुख्य अतिथि जवाहर राय ने बज्जिका भाषा से जुड़े आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। वहीं ज्वाला सांध्य पुष्प ने बज्जिका भाषा के महत्व पर बात रखी।
धन्यवाद ज्ञापन नंद किशोर कापर ने किया।बैठक में उमाशंकर सिंह, दीपक कुमार राय, दिनेश प्रसाद, अनिल सिंह, मनोज कुमार सिंह, जे पी सेनानी राम बहादुर सिंह, भरत राय, सारांश, सिद्धांत, संजय सिंह, चंद्रशेखर सिंह और सुनील सिंह मौजूद रहे।