
Oini News Network
ओईनी 24 समस्तीपुर । महान स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राज्यपाल (मध्य प्रदेश) अपने दौर में प्रिंस आफ पार्लियामेंट नाम से विख्यात स्वर्गीय सत्यनारायण सिन्हा की 126वीं जयन्ती राजकीय समारोह पूर्वक मनाई गई।
इस उपलक्ष्य में जिलाधिकारी समस्तीपुर रोशन कुशवाहा, अनुपम कुमार सिंह उर्फ हीरा सिंह, जदयू नेता दुर्गेश राय, एसडीओ दिलीप कुमार, आदि गणमान्य लोगों ने नगर भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण पर किया। तदुपरांत कार्यक्रम स्थल पर मंच पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
विदित हो की समस्तीपुर जिला के शंभू पट्टी गांव में 09जुलाई 1899 को जन्में स्वर्गीय सत्यनारायण सिन्हा मौजुदा समस्तीपुर के शिल्पी थे। उनके मैराथन प्रयास से सर्वप्रथम बड़ी लाइन उत्तर बिहार के समस्तीपुर तक पहुंचा था।
उन्ही के प्रयासों का परिणाम था कि समस्तीपुर रेल का डीआरएम कार्यालय, हेड पोस्ट ऑफिस, तारघर, पोस्टल का आरएमएस सेवा, डायरेक्ट टेलीफोन डायल प्रणाली सबसे पहले बिहार में समस्तीपुर से ही प्रारंभ हुआ। बाद में पटना एवं अन्य स्थानों पर प्रारंभ हुआ। जिला पुनर्गठन के दौर में समस्तीपुर को जिला नहीं बनाया जा रहा था परंतु बाबू सत्यनारायण सिन्हा के प्रयासों से समस्तीपुर को जिला का दर्जा हासिल हो सका।
इस तरह समस्तीपुर को जिला बनाने में स्वर्गीय सत्यनारायण बाबू का बहुत बड़ा सहयोग और योगदान था। इसके अलावा समस्तीपुर में बाबा थानेश्वर स्थान का विशाल मंदिर निर्माण भी सत्यनारायण बाबू के द्वारा करवाया गया था।
स्वर्गीय सत्यनारायण सिन्हा1947 से 1971 तक भारत सरकार के किसी न किसी विभाग में मंत्री रहे 1971 के बाद स्वर्गीय सत्यनारायण बाबू जिस तरह समस्तीपुर को छोड़कर गए आज उसी स्थिति में समस्तीपुर मौजूद है। मौके पर अपर समाहर्ता समस्तीपुर, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी गण एवं एवं विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।