
Oini News Network
ओईनी 24 समस्तीपुर/पूसा । गरीबों के मताधिकार को छिन्ने के लिए चुनाव आयोग की ओर से वोटर पुननिरीक्षण अभियान चलाये जाने के विरोध में इंडिया गठबंधन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आज प्रखंड के विभिन्न जगहों जैसे पूसा रोड, गढ़िया चैक, पूसा बाजार में जबरदस्त चक्का जाम आंदोलन आयोजित किया गया। तत्पश्चात सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड महासचिव सुबोध राय, भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, वीआईपी प्रखंड उपाध्यक्ष उपेंद्र शाह ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि यह वोटर पुनरनिरीक्षण अभियान दरअसल मतदाता सूची से गरीब, दलित, महिला, अल्पसंख्यक और विपक्षी समर्थक मतदाताओं को योजनाबद्ध ढंग से हटा कर उन्हें मतदान के मौलिक अधिकार से वंचित करने की साजिश है। सरकार वोटर लिस्ट से नाम हटाकर लोकतंत्र की जड़ें खोदने की साजिश की जा रही है। जिसे सहन नहीं किया जा सकता। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “वोटर लिस्ट से नाम हटाना बंद करो”, “लोकतंत्र की हत्या नहीं सहेंगे”, और “तुगलकी फरमान वापस लो आदि नारे लगाये।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने कहा कि बिहार में चुनाव आयोग द्वारा जारी विशेष सघन मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में आहूत बिहार बंद केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन का निर्णायक हस्तक्षेप है। श्री ठाकुर ने आरोप लगाया है कि यह पूरी प्रक्रिया नए युवा वोटर, गरीब, दलित, खास कर प्रवासी मजदूर, और वंचित तबकों को मतदाता सूची से बाहर करने की साजिश है।
कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष शिवराम ठाकुर ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ एक प्रशासनिक प्रक्रिया के खिलाफ नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए उठाया गया कदम है।
इस अवसर पर राजद नेता रामशरण महतो, शत्रुघ्न सिंह, चंद्रशेखर राय, श्याम सिंह, युवा राजद नेता अध्यक्ष पंकज कुमार, अशोक राय अंतू राय, विजय शाह, नीतू कुमारी, कविता देवी, शंकर बाबा, रामदेव, मुकेश कुमार, उमेश गुप्ता, वशिष्ठ राय, उषा देवी, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, वैद्यनाथ शर्मा, सुनील कुमार, हरिलाल राम, रामू राम, विशाल कुमार, मोहम्मद साकिब, मो० मोहिद्दीन, उमेश राय, भार्गव कुमार, अभय कुमार सिंह, भाकपा माले नेता रौशन कुमार, रविंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, राजाराम सिंह, मुकेश कुमार, राजीव कुमार, राहुल कुमार, मनीष कुमार सहित सैकड़ो समर्थन लोग उपस्थित थे।