
Oini News Network
ओईनी 24 समस्तीपुर। आल इंडिया सेंट्रल कॉउन्सिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर कुल दस ट्रेड यूनियन के समर्थन से कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दो को लेकर देशव्यापी हड़ताल किया जा रहा है। आल इंडिया सेंट्रल कॉउन्सिल ऑफ इंडिया संगठन से संबद्ध ECREU केंद्रीय कमिटी द्वारा लिए गये निर्णय के अनुसार कारखाना स्टोर शाखा इस हड़ताल का शांतिपूर्वक नैतिक समर्थन करती है।
हड़ताल के नैतिक समर्थन मे कारखाना व स्टोर के यूनियन पदाधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा कारखाना गेट पर रेल मे निजीकरण निगमीकरण पर रोक, NPS /UPS रद्द कर OPS बहाल करने, प्रति वर्ष 2% पदो का सरेंडर करने पर रोक, 55/30 सर्विस रिवीयु पर रोक लगाने, वित्तीय वर्ष 2024-25 का मिलने वाले PLB बोनस का सातवे वेतन आयोग के अनुसार वेतन सिलिंग पे भुगतान करने, कर्मचारियों के लिए बनाये गये काला कानून 14(२) को रद्द करने,रेलवे मे खाली परे पदो को भर्ती करने, पूँजीवाद परस्त चारों श्रम कानून को रद्द करने व अन्य मुद्दों को लेकर कारखाना स्टोर शाखा के अध्यक्ष फुलेन्द्र पासवान की अध्यक्षता मे कारखाना गेट पर मीटिंग व आम सभा किया गया।
मौके पर ECREU कारखाना स्टोर शाखा के यूनियन पदाधिकारी शाखा सचिव चंद्र प्रकाश, कार्यकारणी अध्यक्ष अरविन्द, उपाध्यक्ष मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार, संयुक्त सचिव लक्ष्मण कुमार व संतोष कुमार निराला, सहायक सचिव मुख्तर आलम, संगठन सचिव विपिन कुमार व अंजीत कुमार, कार्यकारणी सदस्य जीतेन्द्र कुमार, मोहन कुमार व अन्य सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित थे