Author: Dr. Sanjay Kumar

Oini News Network ओईनी 24 पूसा । प्रखण्ड के ठहरा पंचायत में व्याप्त लूट-खसोट व भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकपा-माले का मनरेगा कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन 12वें दिन दिन भी जारी रहा। आंदोलन के समर्थन में प्रखंड कमिटी सदस्य दिनेश राय अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर तीसरे दिन भी बैठे रहे। उनकी हालत वक्त के साथ गंभीर होती जा रही है। इस दौरान माले कार्यकर्ताओं ने ठहरा पंचायत की मुखिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलनकारी प्रखंड के ठहरा पंचायत में 15वीं वित्त आयोग एवं छठे राज्य वित्त आयोग द्वारा प्रदत्त राशि से की गई तमाम योजनाओं की…

Read More

Oini News Network ओईनी 24 समस्तीपुर । विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल, समस्तीपुर में परिवार नियोजन पखवाड़े की शुरुआत की गई। इस वर्ष की थीमयुवाओं को एक निष्पक्ष और आशापूर्ण विश्व में अपने मनचाहे परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना निर्धारित है। जिसका उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना और उन्हें परिवार नियोजन संबंधी सटीक जानकारी देकर सशक्त बनाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. संजय चैधरी के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति से अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, रीजनल प्रोग्राम मैनेजर सर तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मी, चिकित्सक, अस्पताल प्रबंधक आशा और ए.एनएम उपस्थित…

Read More

Oini News Network ओईनी 24 समस्तीपुर । अगामी 5 दिनों में हल्की बारिश गर्मी और उमस राहत दिला सकते हैं। मगर अधिक वर्षा की आस लगाये किसानों को निराशा हाथ लगने की संभावना है। इस बाबत जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत गौराग विज्ञान विभाग के राहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 16 जुलाई, 2025 तक के गौराग पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वानुमानित अवधि में अधिकांश जिलों में हल्की वर्षा होने की सम्भावना है। इस अवधि में अच्छी वर्षा होने की सम्भावना नहीं है। हलाकि…

Read More

Oini News Network ओईनी 24 समस्तीपुर । विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर संत कबीर महाविद्यालय की एन एस एस इकाई द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया। बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न समस्याएं विषय पर आयोजित इस सेमिनार का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. शिव शंकर राय ने बढ़ती जनसंख्या के प्रति चिन्ता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इससे जीवन के सभी क्षेत्र प्रभावित हो रहे हैं,विशेष रूप से युवाओं के लिए अवसरों की कमी एक बड़ी समस्या है। इसका निदान जनसंख्या पर नियंत्रण रखकर ही किया जा सकता है। विषय प्रवेश कराते हुए एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी…

Read More

Oini News Network ओईनी 24 नई दिल्ली। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर विपक्ष की चिंताओं को शीर्ष अदालत का थोड़ा साथ मिला है। हलांकि सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर रोक नहीं लगाई है किन्तु  इस मामले में विभिन्न दलों की याचिका पर सुनवाई के दौरान कई ऐसी अहम टिप्पणियां की है जो विपक्ष को मुस्कुराने का बहाना बन गयी है। अपनी टिप्पणी में कोर्ट ने कहा कि, मतदाता सूची का संशोधन चुनाव आयोग का संवैधानिक दायित्व है, लेकिन इस प्रक्रिया को विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शुरू करने के समय पर…

Read More

Oini News Network ओईनी 24 समस्तीपुर। सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके अंतर्गत आम जनमानस को सुरक्षित रेल परिचालन के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल की सांस्कृतिक टीम द्वारा आज बैरगनिया स्टेशन पर स्थित एक संपर्क फाटक के पास जन-जागरूकता हेतु एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी  और मनोरंजन का समावेश कर, संपर्क फाटक से गुजरते समय लोगों को क्या सावधानियाँ बरतनी चाहिए तथा किन-किन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए, आदि के प्रति सहज और प्रभावी तरीके से जागरूक…

Read More

Oini News Network ओईनी 24 बिथान। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर पूरा विपक्ष उबल रहा है। इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के अलावा राजनीतिक जमीन तलाश रही जनसुराज पार्टी ने भी इस प्रक्रिया पर विरोध जताया है। जनसुराज सुप्रीमो प्रशान्त किशोर ने मतदाता पुनरीक्षण पर कडी आपत्ति दर्ज कराते हुए पीएम से सवाल किया है कि जिन मतदाताओं के वोट के दम पर जीत कर मोदी पीएम बने हैं वे पुनरीक्षण में अवैध हो जायें तो क्या पीएम इस्तीफा दे कर पुन: चुनाव कराने का हिम्मत दिखायेंगे? श्री किशोर ने पूछा अगर मतदाता अवैध तो उनके वोट से बनी सरकार…

Read More

Oini News Network ओईनी 24 समस्तीपुर । इस तरह के इवेंट से से हाशिये की ओर बढ रहा हमारा राष्ट्रीय खेल कबड्डी अपनी पुरानी प्रतिष्ठा और आकर्षण हासिल कर सकेगा। राॅयल इनफील्ड द्वारा ऑलराउंडर इवेंट्स एंड स्पोर्ट्स के तहत आयोजित प्रो कबड्डी लीग की तर्ज पर कबड्डी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने उक्त बातें कही। विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्राफी प्रदान करने के क्रम में उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता निश्चित रूप से जिले में कबड्डी खेल के प्रति उत्साह और रुचि बढ़ाने में मदद…

Read More

Oini News Network ओईनी 24 समस्तीपुर । इंजन की क्षमता बढने से, गाडी का वनज, सडक पर पकड, संतुलन सहित बहुत कुछ बदल जाता हैै। यही कारण है कि एक से बढकर एक फीचर से लैस गाडियों के बाजार में संतुलन और रफ्तार केलिए राॅयल इनफील्ड के विभिन्न माॅडल के बुलेट युवाओं की पहली पसंद है। अपने युवा पुत्र के लिए बुलेट खरीदने आये उजियारपुर परोरिया के रामदयाल शर्मा ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि नई पीढी में रफ्तार के प्रति दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से बुलेट ही बेहतर विकल्प है। श्री…

Read More

Oini News Network अरुण प्रसाद/रणधीर कुमार ओईनी 24 दलसिंहसराय। गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास आरम्भ होने के अवसर पर रामपुर जलालपुर स्थित आर एल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन परिसर में पौधरोपण किया गया। महाविद्यालय परिसर में फलदार वृक्षों में से आम, अमरूद आदि का पौधरोपण करते हुए महाविद्यालय के निदेशक प्रशांत कुमार पंकज ने कहा कि विनम्रता, परोपकार और निस्वार्थ सेवा की शिक्षा देने वाले प्राकृतिक गुरू हैं पेड। बढ़ते शहरीकरण से पर्यावरण को भारी क्षति हो रही है। जिसकी पूर्ति अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण एवं उनकी सुरक्षा की जिम्मेवारी लेकर ही की जा सकती है। उन्होंने कहा कि…

Read More