Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • पारदर्शिता, निर्णयों का उचित दस्तावेजीकरण और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन महत्वपूर्ण : पंकज कुमार सिन्हा
  • दवाओं की गुणवत्ता से समझौता नहीं : निशांत, स्वास्थ्य मंत्री ने गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
  • अगले 5 दिनों में उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार
  • इंटरनेट का लाभ उठाने के लिए समझदारी और सावधानी जरूरी : डॉ. शशि
  • एचआईवी प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव समाप्त करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी : निशांत कुमार,
  • राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, प्रतियोगिता 1 से 6 नवंबर तक
  • मिलावटी एवं एक्सपायर खाद्य सामग्री के विरुद्ध खाद्य विभाग की सख्ती जारी, कई प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिसंबर से सजेगा किसान मेला, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा विश्वविद्यालय
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » घेरा डालो – डेरा डालो के 12वें तथा आमरण अनशन के तीसरे दिन भी प्रशासन मौन

घेरा डालो – डेरा डालो के 12वें तथा आमरण अनशन के तीसरे दिन भी प्रशासन मौन

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar11/07/2025No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
अनशनकारी के साथ माले नेता व अन्य।

Oini News Network

ओईनी 24 पूसा । प्रखण्ड के ठहरा पंचायत में व्याप्त लूट-खसोट व भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकपा-माले का मनरेगा कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन 12वें दिन दिन भी जारी रहा। आंदोलन के समर्थन में प्रखंड कमिटी सदस्य दिनेश राय अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर तीसरे दिन भी बैठे रहे। उनकी हालत वक्त के साथ गंभीर होती जा रही है।

इस दौरान माले कार्यकर्ताओं ने ठहरा पंचायत की मुखिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलनकारी प्रखंड के ठहरा पंचायत में 15वीं वित्त आयोग एवं छठे राज्य वित्त आयोग द्वारा प्रदत्त राशि से की गई तमाम योजनाओं की जांच, मनरेगा योजनाओं में लूट-खसोट,भ्रष्टाचार, फर्जी निकासी, फर्जी फोटो अपलोड करने, आवास योजना में लाभुकों से अवैध वसूली, नाम जोड़ने एवं जियो टैगिंग के नाम पर जनता से की गई नाजायज वसूली आदि की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।

आयोजित सभा की अध्यक्षता करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि मांगो पर 12 दिन बीतने के बाद भी जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रही, कल जिला प्रशासन का भाकपा-माले पुतला फूंकेगी। उन्होंने कहा कि ठहरा पंचायत की मुखिया की योजनाओं को जांच से बचाने के लिए दलाल- बिचैलियों का तंत्र सक्रिय है।

ये वही तंत्र है जो कमीशन को नीचे से ऊपर तक पहुँचाता है। पंचायत की योजनाओं को कमीशनखोरो के हवाले भाकपा-माले नहीं होने देगी। जब तक हमारी मांगो पर जांच कर कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक आंदोलन चलता रहेगा।

मौके पर भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार, प्रखंड कमिटी सदस्य दिनेश राय, रविन्द्र कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, राजाराम सिंह, भागनारायण राय, अजय कुमार, जितेन्द्र राय, समेत आरवाईए प्रखंड सचिव डाॅ. मुकेश कुमार, संगीता देवी, निर्मला देवी, रंजू देवी, रीता देवी, बुधनी देवी, शांति देवी, पूनम देवी श्रीओम आदि मौजूद थे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

घेरा डालो - डेरा डालो भाकपा माले
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, प्रतियोगिता 1 से 6 नवंबर तक

26/10/2026

दरभंगा स्नातक/शिक्षक निर्वाचन 2026 : बूथ नंबर 60 पर 20 मतों का अंतर, हुई वोटों की हेराफेरी या मानवीय त्रुटि, जिम्मेदार कौन?

25/10/2026

पर्व त्योहार के अवसर पर सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी शीर्ष प्राथमिकता : निशांत

25/10/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?