
Oini News Network
अरुण प्रसाद/रणधीर कुमार
ओईनी 24 दलसिंहसराय। गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास आरम्भ होने के अवसर पर रामपुर जलालपुर स्थित आर एल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन परिसर में पौधरोपण किया गया। महाविद्यालय परिसर में फलदार वृक्षों में से आम, अमरूद आदि का पौधरोपण करते हुए महाविद्यालय के निदेशक प्रशांत कुमार पंकज ने कहा कि विनम्रता, परोपकार और निस्वार्थ सेवा की शिक्षा देने वाले प्राकृतिक गुरू हैं पेड।
बढ़ते शहरीकरण से पर्यावरण को भारी क्षति हो रही है। जिसकी पूर्ति अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण एवं उनकी सुरक्षा की जिम्मेवारी लेकर ही की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में पौधरोपण पौधों के वृद्धि के लिए लाभदायक होता है। जीवनदायिनी प्राकृतिक गुरू इन पेड़ पौधों के बचाव की जिम्मेवारी हमें लेनी चाहिए।
वहीं इस पौधरोपण कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक शशि रंजन ने भी लीची, नींबू आदि का पौधरोपण परिसर में करते हुए कहा कि पर्यावरण को सुदृढ एवं समृद्ध बनाने में पेड़ पौधों की भूमिका सबसे बड़ी होती है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम दो पेड़ जरूर लगाना चाहिए।
इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि महाविद्यालय परिसर को ग्रीन एरिया बनाने के लिए पौधरोपण के साथ उनकी सुरक्षा भी की जाएगी। उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षुओं से अपने घरों के आस पास पौधरोपण करने तथा अपने परिवार व समाज के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।
पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीएलएड विभागाध्यक्ष मो. इमामुद्दीन, डॉ. निर्मल कुमार चंचल, मुकेश कुमार राय, कुमारी दीपा, उमा शंकर चंदन, सर्वेश सुमन, पल्लव पारस, प्राची अग्रवाल, रूपक कौशल, अजय शर्मा, दिनेश मिश्रा, संतोष सुमन, पंकज गुप्ता, प्रदीप कुमार, प्रकाश चंद्र मिश्रा, किरण चैधरी, शेफाली दीक्षिता के अलावे प्रशिक्षु छात्र छात्राएं उपस्थित थे।