
Oini News Network
ओईनी 24 समस्तीपुर । विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर संत कबीर महाविद्यालय की एन एस एस इकाई द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया। बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न समस्याएं विषय पर आयोजित इस सेमिनार का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. शिव शंकर राय ने बढ़ती जनसंख्या के प्रति चिन्ता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि इससे जीवन के सभी क्षेत्र प्रभावित हो रहे हैं,विशेष रूप से युवाओं के लिए अवसरों की कमी एक बड़ी समस्या है। इसका निदान जनसंख्या पर नियंत्रण रखकर ही किया जा सकता है।
विषय प्रवेश कराते हुए एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा निश्चित किए गए।
थीम के केन्द्र में युवाओं का जीवन है। आज की परिस्थितियों में बढती आबादी के कारण उत्पन्न समस्याओं से सबसे अधिक प्रभावित युवा ही हैं और इसका समाधान भी उन्हें ही करना पडेगा।
इस दौरान स्नातक सेमेस्टर – 2 की छात्रा नीलू कुमारी का विश्व में बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न समस्याओं को आंकड़ों के साथ प्रस्तुत किया।
सेमिनार को संबोधित करते हुए डॉ ब्रह्मदेव यादव , डॉ आशुतोष कुमार, डॉ शांति कुमारी, डॉ राम पुकार यादव, प्रो० राम लोचन महतो, डॉ सुबोध कुमार, डॉ अब्दुल खालिक, प्रो. शिव अनुग्रह, प्रो. रिजवान, प्रो रेवती रमन, और शिक्षाविद सामाजिक कार्यकर्ता अमलेन्दु कुमार ने वैश्विक परिपेक्ष्य में बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न समस्याओं पर अपने- अपने विचार प्रकट किए।