Oini News Network
ओईनी 24 समस्तीपुर । अगामी 5 दिनों में हल्की बारिश गर्मी और उमस राहत दिला सकते हैं। मगर अधिक वर्षा की आस लगाये किसानों को निराशा हाथ लगने की संभावना है।
इस बाबत जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत गौराग विज्ञान विभाग के राहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 16 जुलाई, 2025 तक के गौराग पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वानुमानित अवधि में अधिकांश जिलों में हल्की वर्षा होने की सम्भावना है। इस अवधि में अच्छी वर्षा होने की सम्भावना नहीं है।
हलाकि 16 जुलाई के आसपास अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 12 से 20 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने का अनुमान है।