
Oini News Network
ओईनी 24 समस्तीपुर । इंजन की क्षमता बढने से, गाडी का वनज, सडक पर पकड, संतुलन सहित बहुत कुछ बदल जाता हैै। यही कारण है कि एक से बढकर एक फीचर से लैस गाडियों के बाजार में संतुलन और रफ्तार केलिए राॅयल इनफील्ड के विभिन्न माॅडल के बुलेट युवाओं की पहली पसंद है। अपने युवा पुत्र के लिए बुलेट खरीदने आये उजियारपुर परोरिया के रामदयाल शर्मा ने उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि नई पीढी में रफ्तार के प्रति दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से बुलेट ही बेहतर विकल्प है। श्री शर्मा शहर के मोहनपुर स्थित आदित्य मोटर्स में आयोजित लोन सह एक्सचंज मेला के अवसर पर बुलेट लेने के दौरान संवाददाता के एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
बताते चलें कि आदित्य मोटर्स में इन दिनों लोन से एक्सचेंज मेला चल रहा है। अगामी 31 जुलाई तक चलने वाले इस मेले के बारे में बताते हुए स्टोर प्रबंधक मनीष झा, ने बताया कि बदलते समय और यूवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए कई नये फीचर्स से लैस हंटर, क्लासिक 350, क्लासिक 650 युवाओं को खूब रिझा रहे हैं।
लोन सह एक्सचेंज मेले के चैथे दिन तक करीब एक दर्जन से अधिक बुलेट की बुकिंग हो चुकी है। जो युवाओं में बुलेट के क्रेज का आईना है। मौके पर दीपक झा, अनिकेत कुमार, यसवंत झा, आशुतोष झा, विवेक कुमार झा, विजय झा, निशांत झा, डॉली कुमारी, मानवी कुमारी, मनीष कुमार, प्रिंस कुमार, चंदन कुमार, आदित्य कुमार, किशन कुमार, गुड्डु कुमार, रमन कुमार, सौरव झा सहित कई लोगा मौजूद थे।