Oini News Network ओईनी 24 डेस्क, समस्तीपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार को बिहार के दौरे पर पटना पहुंचे। इस दौरान रेल मंत्री श्री वैष्णव ने सर्वप्रथम दीघा ब्रिज हाल्ट का निरीक्षण करते हुए दीघा ब्रिज हाल्ट से कर्पूरीग्राम के बीच विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। रेल मंत्री के बिहार दौरे के दौरान केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर, समस्तीपुर सांसद शांभवी, विधान पार्षद विधायक डॉक्टर तरूण कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेे । कर्पूरीग्राम स्टेशन पर रेल मंत्री द्वारा कर्पूरीग्राम स्टेशन के उन्नयन एवं कर्पूरीग्राम स्टेशन…
Author: Dr. Sanjay Kumar
Oini News Network ओईनी 24 डेस्क समस्तीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को रेलवे के लिए अब तक का रिकॉर्ड 10 हजार करोड़ रुपए का बजट दिया है। इससे राज्य के स्टेशनों का पूरी तरह कायाकल्प होगा। सोमवार को जननायक की धरती कर्पूरीग्राम पधारे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ग्राम स्टेशन को अब समस्तीपुर रेल मंडल में शामिल किया जाएगा। अभी यह सोनपुर मंडल में है। समस्तीपुर मंडल मुख्यालय के पास होने से इस स्टेशन का तेजी से विकास हो सकेगा। बताते चलें कि सोमवार को रेल मंत्री श्री वैष्णव समस्तीपुर स्टेशन और…
Oini News Network ओईनी 24 डेस्क समस्तीपुर । दूसरों के प्रति निरूस्वार्थ सेवा का भाव रखना ही जीवन में कामयाबी का मूलमंत्र है। निःस्वार्थ सेवा से किसी का भी हृदय परिवर्तन किया जा सकता है इसलिए हमें अपने आचरण में सदैव सेवा का भाव रखना चाहिए। रोसरा विधायक वीरेंद्र कुमार पासवान ने मार्क इंटरनेशनल स्कूल मोगलानी चक में आयोजित स्वर्गीय माता राम कुमारी देवी के 12 वी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि सेवा भावना के साथ परस्पर सामंजस्य भी बेहद महत्वपूर्ण है। इसकेलिए आवश्यक है कि सेवारत व्यक्ति सर्वप्रथम अपने, फिर…
Oini News Network ओईनी 24 डेस्क, पूसा। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के समुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के सभागार में सोमवार को स्मार्ट कृषि से पोषक तत्व में सुधार के परिणामों में जलवायु एकीकरण विषय पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीएस पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। आज प्रकृति जिस दिशा में बढ़ रही है उससे पोषण युक्त आहार का अभाव उत्पन्न हो गया है। हालांकि हमारे देश में इस दिशा में बहुत महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। उन्होंने प्राकृतिक खेती को लाभकारी…
Oini News Network ओईनी 24 डेस्क पटना। पटना में किसान कल्याण संवाद-सह-युवा किसान सम्मान समारोह के सम्भावित कार्यक्रम को लेकर जिले के प्रत्येक प्रखंड से 10 प्रगतिशील व नवाचारी युवा कृषकों की सूची मांगी गई है। इसको लेकर परियोजना निदेशक आत्मा ने सभी बीटीएम, सभी एटीए को प्रगतिशील, नवाचार युवा कृषकों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बताते चलें कि कृषि मंत्री, बिहार के सौजन्य से किसान कल्याण संवाद सह युवा किसान सम्मान समारोह का आयोजन प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में प्रत्येक प्रखंड से वैसे 10 प्रगतिशील व नवाचारी युवा कृषक शामिल होंगे जिनको कृषि विभाग की योजनाओं…
Oini News Network. ओईनी 24 डेस्क समस्तीपुर। जिला मोटर व्यवसायी संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में आगामी 20 जुलाई को आयोजित ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन के तैयारी की समीक्षा को लेकर बिहार ट्रक ओनर एसोसिएशन के राज्य कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष भानु शेखर सिंह की अध्यक्षता में समस्तीपुर के एक होटल में संपन्न हुई। बैठक में जिला मोटर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने तैयारी की विस्तृत जानकारी बिहार के विभिन्न जिलों से आये प्रतिनिधियों से साझा किया तथा आगे की कार्य योजना पर चर्चा की। इस दौरान बिहार…
Oini News Network ओईनी 24 डेस्क समस्तीपुर। जिले के पूर्ववर्ती राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और एनसीसी कैडेट्स द्वारा संचालित सामाजिक संस्था द उम्मीद के 15 दिवसीय सोशल समर इंटर्नशिप के अंतिम दिन युवाओं और इंटर्न्स के लिए फर्स्ट एड (प्राथमिक चिकित्सा) पर विशेष वर्कशॉप का आयोजन फेथ हॉस्पिटल में किया गया। वर्कशॉप का नेतृत्व प्रसिद्ध चिकित्सक एवं द उम्मीद मेडिकल कोर के अध्यक्ष डॉ. सोमेंदु मुखर्जी ने किया। डॉ. मुखर्जी ने कहा, “भारत में हर साल लगभग डेढ़ लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाते हैं। आपातकालीन परिस्थितियों में लोग अक्सर असमंजस में रहते हैं या सिर्फ दर्शक बने रहते हैं।…
Oini News Network ओईनी 24 डेस्क समस्तीपुर। समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रूपनारायणपुर बेला में सुप्रसिद्ध चिकित्सक व समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने घर-घर जाकर जनता से संवाद स्थापित किया। अभियान में सैकड़ों उत्साही समर्थकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया सभी ने एक स्वर में डॉ. सिंह के सामाजिक कार्यो की सराहना करते हुए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र में बदलाव लाने का संकल्प लिया। इस मौके पर डॉ. सिंह ने कहा कि जनता का स्नेह व समर्थन ही हमारी शक्ति है और वह हमेशा…
Oini News Network. ओईनी 24 डेस्क, पटना। राज्य सरकार ने समस्तीपुर में सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र, पूसा, के प्रशासनिक भवन एवं अतिथि गृह निर्माण हेतु कुल ₹19.52 करोड़ (उन्नीस करोड़ बावन लाख सत्ताईस हजार रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की। इस निवेश से प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षणार्थियों, अधिकारियों एवं अतिथि विशेषज्ञों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। भवन निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ हो जायेगा। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हवाले से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस आशय की जानकारी देते हुए भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि, यह परियोजना सहकारिता तंत्र को सुदृढ़ बनाने और प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने…
Oini News Network. ओईनी 24 डेस्क, समस्तीपुर। ग्रामीण इलाकों में आज भी लोग छोटी-छोटी बीमारियों के लिए तरसते हैं। यह शिविर एक छोटा-सा प्रयास है, उस दरार को पाटने का जो हमारे शहर और गाँव के बीच स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बन गई है। रविवार को समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रतनपुरा, सिंघीयाखुर्द गांव के दलित टोला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान रामचंद्र सेवा ट्रस्ट के निदेशक डॉ मनोज कुमार सिंह ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर केवल मेरा जन्मस्थान नहीं, यह मेरी आत्मा की पहली धड़कन है। यहाँ की हवाओं में मेरी माँ की…