
Oini News Network
ओईनी 24 डेस्क समस्तीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को रेलवे के लिए अब तक का रिकॉर्ड 10 हजार करोड़ रुपए का बजट दिया है। इससे राज्य के स्टेशनों का पूरी तरह कायाकल्प होगा। सोमवार को जननायक की धरती कर्पूरीग्राम पधारे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि कर्पूरी ग्राम स्टेशन को अब समस्तीपुर रेल मंडल में शामिल किया जाएगा। अभी यह सोनपुर मंडल में है। समस्तीपुर मंडल मुख्यालय के पास होने से इस स्टेशन का तेजी से विकास हो सकेगा।
बताते चलें कि सोमवार को रेल मंत्री श्री वैष्णव समस्तीपुर स्टेशन और कर्पूरी ग्राम स्टेशन पधारे। इस अवसर पर उन्होंने ने कर्पूरीग्राम और खुदीरामबोस पूसा के बीच स्थित समपार संख्या 59सी पर अंडरपास कार्यारंभ सहित कई विकास योजनाओं की शुरुआत की।
इस दौरान श्री वैष्णव देशरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति भवन पहुंचे जहां जननायक के पुत्र केन्द्रीय कृषि सह किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग शाॅल आदि से स्वागत किया। पुनश्च श्री वैष्णव ने जननायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समस्तीपुर, कर्पूरी ग्राम और आसपास के सभी स्टेशनों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसकेलिए उन्होंने मौके पर मौजूद हाजीपुर रेल मंडल के जीएम छत्रसाल सिंह को जरूरी निर्देश भी दिये।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर विनय श्रीवास्तव, मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर विवेक भूषण सूद, सीपआरओ सरस्वती चन्द्र, वरिष्ठ मंडल रेल वाणिज्य प्रबंधक अनन्या स्मृति, सांसद सांभवी चौधरी, दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर, जदयू नेता दुर्गेश राय, विधान पार्षद तरूण कुमार चौधरी, रामसुमिरन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, सुनील कुमार गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद थे।
