
Oini News Network
ओईनी 24 डेस्क समस्तीपुर । दूसरों के प्रति निरूस्वार्थ सेवा का भाव रखना ही जीवन में कामयाबी का मूलमंत्र है। निःस्वार्थ सेवा से किसी का भी हृदय परिवर्तन किया जा सकता है इसलिए हमें अपने आचरण में सदैव सेवा का भाव रखना चाहिए।
रोसरा विधायक वीरेंद्र कुमार पासवान ने मार्क इंटरनेशनल स्कूल मोगलानी चक में आयोजित स्वर्गीय माता राम कुमारी देवी के 12 वी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि सेवा भावना के साथ परस्पर सामंजस्य भी बेहद महत्वपूर्ण है। इसकेलिए आवश्यक है कि सेवारत व्यक्ति सर्वप्रथम अपने, फिर अपने सहकर्मियों व अपने सेवायोजक के प्रति ईमानदार हो। तब यही सेवा भाव मनुष्य की पहचान बनाती है और उसकी मेहनत चमकाती है अन्यथा अपने कर्तव्य व सहयोगियों के प्रति ईमानदारी में कमी के कारण सेवा भाव में आई कमी मनुष्य को धीरे-धीरे पतन की ओर ले जाता है।
उन्होंने कहा कि डॉक्टर ज्ञानेंद्र कुमार को समाज सेवा की भावना विरासत में मिली है। डॉ ज्ञानेंद्र के नाना वीर वशिष्ठ नारायण सिंह महान समाजवादी एवं समाज के निचले स्तर पर बसर कर रहे लोगों के लिए हमेशा तत्पर रहते थे और उनकी पुत्री राम कुमारी देवी ने उन्हीं के बताए रास्तों पर चलते हुए अपने चारों पुत्र को जन सेवा का मार्गदर्शन प्रदान किया। जिसका परिणाम है कि आज सभी भाई सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं।
बताते चले की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी डॉक्टर ज्ञानेंद्र कुमार की माता सुप्रसिद्ध समाज सेवी स्वर्गीय राम कुमारी देवी की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वारिसनगर प्रखण्ड के मोगलानीचक स्थित मार्क इण्टरनेशनल स्कूल परिसर में श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। विदित हो कि उनके नाम पर ही इस स्कूल की स्थापना सन 2022 में किया गया था।
इस अवसर पर स्वागत सम्मान की औपचारिकता के बाद रोसरा के विधायक वीरेंद्र कुमार पासवान, वारिसनगर थाना प्रभारी निरंजन कुमार, वारिसनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर डी.सिंह और अपोलो डेंटल एवं मार्क हॉस्पिटल के निदेशक प्रमुख डॉक्टर ज्ञानेंद्र कुमार ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजली कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर अपोलो डेंटल के निदेशक प्रमुख डॉ ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि समाज सेवा एवं जरूरतमंद की सहायता करने से मुझे हर बार एक नई ऊर्जा मिलती है। विकास 12 वर्षों से लगातार हर वर्ष माता की पुण्यतिथि स्मृति में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर मेगा स्वास्थ्य शिवा सामाजिक कार्यक्रम वह अन्य आयोजन करता हूं।
मार्क इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि आज जो कुछ भी हूं मैं सब माता जी के आशीर्वाद से ही है। जब तक संभव है मैं उनके बताए हुए मार्ग के चलने का कार्य करूंगा। इस वर्ष माता की पुण्य स्मृति के अवसर पर सभी बच्चों के बीच पुस्तक सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य शिक्षक एवं अभिभावक ने सहयोग किया।