Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • भारत रत्न द्वय सरदार पटेल और श्रीमती गांधी के योगदान, त्याग और बलिदान को भुलाना नामुमकिन : अनीता राम
  • भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं : कुलपति
  • बाल विवाह और बाल श्रम रोकने केलिए 10 प्रखंडों में बाल संरक्षण समितियों को किया जा रहा सशक्त : सुरेन्द्र कुमार, कहा सभी पक्षों को मिल कर करना होगा काम
  • सहूलियत : नवंबर में चलेगा 30 दिवसीय डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान, समस्तीपुर, दरभंगा समेत छह स्टेशनों पर रेलवे पेंशनरों के लिए 4 और 5 नवंबर को मेगा शिविर
  • खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर खाद्य संरक्षा विभाग की सख्ती जारी, कई खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच में मिली अनियमितताएं
  • पारदर्शिता, निर्णयों का उचित दस्तावेजीकरण और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन महत्वपूर्ण : पंकज कुमार सिन्हा
  • दवाओं की गुणवत्ता से समझौता नहीं : निशांत, स्वास्थ्य मंत्री ने गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
  • अगले 5 दिनों में उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » शत-प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक इंटरलांकिग से युक्त पहला जोन होगा पूर्व मध्य रेलवे – अश्विनी वैष्णव

शत-प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक इंटरलांकिग से युक्त पहला जोन होगा पूर्व मध्य रेलवे – अश्विनी वैष्णव

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar07/07/2025No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण करते मंत्री व अन्य।

Oini News Network

ओईनी 24 डेस्क, समस्तीपुर।  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार को बिहार के दौरे पर पटना पहुंचे। इस दौरान रेल मंत्री श्री वैष्णव ने सर्वप्रथम दीघा ब्रिज हाल्ट का निरीक्षण करते हुए दीघा ब्रिज हाल्ट से कर्पूरीग्राम के बीच विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

रेल मंत्री के बिहार दौरे के दौरान केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर, समस्तीपुर सांसद शांभवी, विधान पार्षद विधायक डॉक्टर तरूण कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेे ।

कर्पूरीग्राम स्टेशन पर रेल मंत्री द्वारा कर्पूरीग्राम स्टेशन के उन्नयन एवं कर्पूरीग्राम स्टेशन के पश्चिमी छोर पर सब-वे के निर्माण का शिलान्यास किया गया । शिलान्यास के उपरांत माननीय रेल मंत्री कर्पूरीग्राम स्टेशन पर प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि कर्पूरीग्राम स्टेशन का 3.30 करोड़ रुपये की लागत से उन्नयन कार्य किया जाएगा। जिसके तहत स्टेशन का रिमॉडलिंग एवं स्टेशन पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी। साथ ही कर्पूरीग्राम स्टेशन पर 18 फीट चौड़ा एफओबी का भी निर्माण किया जाएगा।

इसके साथ ही स्टेशन के पश्चिमी छोर पर 14 करोड़ रुपये की लागत से एक सब-वे का निर्माण कराया जाएगा । यह सब-वे न केवल रेल परिचालन को अधिक सुगम और संरक्षित बनाएगा बल्कि रेलवे लाइन के दोनों ओर स्थित गांवों और बस्तियों को जोड़ते हुए सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी एक नई गति प्रदान करेगा ।

इसके उपरांत माननीय रेल मंत्री कर्पूरीग्राम से विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए समस्तीपुर स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा यात्रियों से बातचीत कर उनसे फीडबैक लिए । इसके बाद उन्होंने समस्तीपुर मंडल के उन्नयनीकृत कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर ट्रेनों के संरक्षित एवं सुचारू परिचालन के संबंध में उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए ।

इसके उपरांत रेल मंत्री की अध्यक्षता में समस्तीपुर मंडल के सभागार में एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन्होंने चल रही रेल परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और परियोजनाओं को समय-सीमा के अंदर पूरा करने पर बल दिया ।

इस दौरान श्री वैष्णव ने कहा कि माल यातायात में रेल की हिस्सेदारी 20 से 29 प्रतिशत हो गई जिसे बढ़ाकर 35 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले 11 सालों में भारतीय रेलवे पर 35000 किमी से ज्यादा का नया रेलवे ट्रैक का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि अब रेल ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण केन्द्र सरकार द्वारा ही किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रेलवे में नियुक्ति हेतु वार्षिक कैंलेण्डर जारी किया गया है जिसमें और सुधार किया जा रहा है ताकि तय समय पर परीक्षा का आयोजन किया जा सके । उन्होंने कार्य की गुणवत्ता के लिए अतिरिक्त प्रयास करने निर्देश दिए ताकि जमीन पर लोगों को गुणवत्ता युक्त कार्य दिख सके ।

समस्तीपुर मंडल में वर्तमान में 1265 कोचों का रख-रखाव किया जा रहा है । इन प्रत्‍येक कोचों में 06 कैमरा तथा प्रत्‍येक इंजनों में 08 कैमरा निर्धारित समय में लागने का माननीय रेल मंत्री जी द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिया गया । उन्होंने सघन आबादी वाले क्षेत्रों में जहां आरओबी बनाया जाना संभव न हो वैसे जगहों पर लाइट आरओबी के निर्माण के निर्देश दिए । उन्होंने कंटेनर सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आवश्यकतानुसार कंटेनर डिपो के निर्माण के भी निर्देश दिए।

उन्होंने पूर्व मध्य रेल को भारतीय रेल का पहला ऐसा जोन बनाने का निर्देश दिया जो शत-प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक इंटरलांकिग से युक्त हो । निरीक्षण के दौरान पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह तथा दानापुर, सोनपुर एवं समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

अश्विनी वैष्णव कर्पूरीग्राम रेल मंडल समस्तीपुर
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, प्रतियोगिता 1 से 6 नवंबर तक

26/10/2026

दरभंगा स्नातक/शिक्षक निर्वाचन 2026 : बूथ नंबर 60 पर 20 मतों का अंतर, हुई वोटों की हेराफेरी या मानवीय त्रुटि, जिम्मेदार कौन?

25/10/2026

पर्व त्योहार के अवसर पर सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी शीर्ष प्राथमिकता : निशांत

25/10/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?