
Oini News Network.
ओईनी 24 डेस्क समस्तीपुर। जिला मोटर व्यवसायी संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में आगामी 20 जुलाई को आयोजित ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन के तैयारी की समीक्षा को लेकर बिहार ट्रक ओनर एसोसिएशन के राज्य कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष भानु शेखर सिंह की अध्यक्षता में समस्तीपुर के एक होटल में संपन्न हुई।
बैठक में जिला मोटर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने तैयारी की विस्तृत जानकारी बिहार के विभिन्न जिलों से आये प्रतिनिधियों से साझा किया तथा आगे की कार्य योजना पर चर्चा की।
इस दौरान बिहार ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु शेखर सिंह ने बताया के ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस का ऐसा सम्मेलन बिहार में पहली बार और वह भी समस्तीपुर में हो रहा है। जिसके लिए यहां के सभी मोटर व्यवसायी धन्यवाद के पात्र है। यह कार्यक्रम बिहार के मोटर व्यवसायियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश संरक्षक राम नारायण सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में बिहार के बाहर से आनेवाले सभी प्रतिनिधियों के स्वागत में बिहार के मोटर व्यवसायी खड़े रहेंगे और कार्यक्रम को अद्वितीय बनाएंगे। जिला मोटर व्यवसायी संघ के महासचिव संजीव कुमार सुमन ने बताया की ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हरीश सभरवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता के साथ-साथ राष्ट्रीय संगठन एवं विभिन्न प्रदेशों के सभी पदाधिकारियों के अलावा राज्य सरकार के कई मंत्री, व विधायक भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मौके पर धनंजय सिंह, कुणाल शर्मा, सुजीत राय, शोभित शाह, विशाल गौरव, राम सेवक सिंह, संतोष कुमार सिंह, राजबाला राय, उमेश राय, इंद्रजीत सिंह, रामु राय, विनय कुमार सिंह, अरविंद कुमार राय, संतोष राय, कुंदन तिवारी सहित बिहार के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि मौजूद थे।