Author: Dr. Sanjay Kumar

Oini News Network ओईनी24 डेस्क, सरायरंजन। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर द्वारा अख्तियारपुर कार्यालय सभागार में दो दिवसीय नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हो गया। इस कार्यशाला में अहमदपुर, गंगसारा, किसनपुर यूसुफ, खालिसपुर, उदयपुर, भोजपुर, नरघोघी, खेतापुर, अख्तियारपुर, रायपुर बूजूर्ग इत्यादि गांवों के नेतृत्वकारी महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक प्रभु नारायण झा ने संगठन विकास, जन संगठन निर्माण कार्य को लेकर चर्चा किया और संगठन बनाकर चलाने के लिए तीन सुत्र जैसे समझदारी, जिम्मेदारी और ईमानदारी के उपर विस्तार से चर्चा किया। इस दौरान जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सुरेंद्र कुमार…

Read More

ओईनी24 डेस्क, समस्तीपुर। जिलांतर्गत ताजपुर निवासी वरीय मुख्य जीवन बीमा सलाहकार और सुविख्यात पर्यावरण संरक्षक और द एलिट सोसायटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार और बीमा संसार की संचालिका किरण कुमारी की इकलोती पुत्री अदिति प्रभा ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गौहाटी में सामाजिक अध्ययन अंतर्गत विकास अध्ययन एवं शोध विषय में स्नातकोत्तर के लिए आहुत प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है । बताते चलें कि आईआईटी गौहाटी में मात्र 60 सीट के लिए तीन हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। जिसमें अदिति प्रभा ने सफलता प्राप्त कर अपने घर संसार परिवार के साथ साथ ताजपुर नगर,…

Read More

Oini News Network ओईनी 24 डेस्क समस्तीपुर। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं शिक्षा विभाग बिहार सरकार के संयुक्त तत्वधान में बिहार खेल प्रतिभा खोज योजना के तहत सीआरसी स्तर से चयनित प्रतिभागियों का प्रखंड स्तरीय चार दिवसीय मशाल 2025 प्रतियोगिता शुभारंभ हुआ। अतिथियों, प्रशिक्षकों व खिलाड़ियों के स्वागत के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार ने अतिथियों के साथ संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर शहर के जितवारपुर स्थित श्री कृष्णा उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। समारोह का संचालन उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद…

Read More

Oini News Network. ओईनी 24 डेस्क/सरायरंजन। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर और क्राई-चाइल्ड राइट्स एंड यू के संयुक्त तत्वावधान में बाल संरक्षण समिति सदस्यों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला पंचायत सरकार भवन सभागार में सम्पन्न हुआ। इस कार्यशाला की अध्यक्षता ग्राम पंचायत राज अख्तियारपुर बलभद्र की मुखिया गीता देवी ने किया। जिसमेें बाल संरक्षण समिति के सदस्य, वार्ड सदस्य, पंच सदस्य, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावे दर्जनों जीविका दीदियां शामिल हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूनम कुमारी एवं शांति रानी गुप्ता नें कहा कि बच्चों को संरक्षण हेतु अच्छे संस्कार के साथ-साथ शिक्षा से लैस करना होगा।…

Read More

Oini News Network ओईनी 24 डेस्क/सरायरंजन। संगठन निर्माण की प्रक्रिया में सामुहिक भागीदारी, स्पष्ट वैचारिक समावेश, समानता, अभिव्यक्ति की आजादी के साथ-साथ सम्मान और सहयोग के भावना की आवश्यकता होती है। पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ निर्णय लेने से सामाजिकता और परस्पर अपनापन का बोध होता है। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के द्वारा अख्तियारपुर कार्यालय सभागार में सामुदायिक संगठन निर्माण और उनका क्षमता विकास के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के प्रथम दिन शुक्रवार को उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य प्रशिक्षक दूर देहात के सचिव प्रभू नारायण झा ने उक्त बाते कही। उन्होंन  कहा कि मजदूरों की…

Read More

Oini News Network ओईनी 24 डेस्क समस्तीपुर। हालिया दिनों में अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं। इसे देखते हुए डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा मौसम वैज्ञानिक सह जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र के नोडल ऑफिसर डाॅ अब्दुल सत्तार ने किसान भाईयों केलिए समसामयिक सुझाव जारी कर कहा है कि, जिन क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई है, वहाँ ऊचॉस जमीन में सुर्यमुखी की बुआई के लिए मौसम अनुकूल है। मोरडेन, सुर्या, सीओ-1 एवं पैराडेविक सुर्यमुखी की उन्नत संकुल के प्रभेद है। जबकि बीएसएच-1, केबीएसएच-1, के० बी०एस०एच०-44 सुर्यमुखी की संकर प्रभेद है। बुआई के समय प्रति हेक्टेयर 100 किवन्टल…

Read More

Oini News Network. ओईनी 24 डेस्क समस्तीपुर। फिलहाल गर्मी और उमस से राहत के आसार नहीं हैं। इस बाबत जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 09 जुलाई, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में पूर्वानुमानित अवधि में अच्छी वर्षा की सम्भावना नहीं है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 से…

Read More

Oini News Network ओईनी24 डेस्क समस्तीपुर । शुक्रवार को मेरा युवा भारत, समस्तीपुर जिला कार्यालय में डीवाईओ अमित कुमार को ससम्मान समारोह पूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में उपस्थित विभिन्न समाजिक संस्थानों के सचिवों व स्वयंसेवकों ने उन्हें मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, शाॅल, माला, पुष्प गुच्छ से सम्मानित करते हुए विविध उपहार प्रदान कर भाव भीनी विदाई दी। इसी क्रम में पौधा देकर श्री अमित का अभिनंदन करते हुए जिला चयन समिति के सदस्य सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि आप ने अपने कार्यकाल में गांव गांव जाकर जिस तरह युवा…

Read More

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय से सटे भगवानपुर कमला पंचायत के अंडाहा गांव में एक बीमार वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी। सुचना मिलने के बाद जिले के चर्चित समाजसेवी सह उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव वार्ड 9 निवासी, युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी ने अपनी एक बैठक को तत्काल स्थगित कर, मृतक के घर पहुंचे, और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। मृतक के परिजन से बातचीत करने के दौरान उन्हें पता चला कि, पीड़ित परिवार के पास मृतक का दाह-संस्कार करने के लिए भी पैसे नही हैं। जिसके बाद उन्होंने तत्काल उन्हें अपने निजी…

Read More

गौतम राय। ओईनी 24 बेनीपुर। वैद्यनाथ मिश्र यात्री उर्फ बाबा नागार्जुन जयन्ती पर आयोजित भव्य राजकीय समारोह के क्रम में अपराजिता सत्र में तरौनी स्थित बाबा नागार्जुन पुस्तकालय परिसर में सोमवार की देर शाम कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मिथिलानियों ने बाबा की रचनाओं पर खूब तालियां बटोरी। वहीं सम सामयिक घटनाओं और मौजूदा समाज में महिलाओं की स्थिति एवं उनके साथ असहयोगात्मक व्यवहार पर आधारित अपनी कविताओं से कवयित्रियों ने श्रोताओं को आकर्षित किया। इस दौरान कवयित्री डॉ प्रतिभा स्मृति ने पिया अहीं म बसल जान यो, देखल आहां से बढिकय, तो डॉ रानी झा ने कखनो ठमकल,…

Read More