

Oini News Network
ओईनी24 डेस्क समस्तीपुर । शुक्रवार को मेरा युवा भारत, समस्तीपुर जिला कार्यालय में डीवाईओ अमित कुमार को ससम्मान समारोह पूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में उपस्थित विभिन्न समाजिक संस्थानों के सचिवों व स्वयंसेवकों ने उन्हें मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, शाॅल, माला, पुष्प गुच्छ से सम्मानित करते हुए विविध उपहार प्रदान कर भाव भीनी विदाई दी।
इसी क्रम में पौधा देकर श्री अमित का अभिनंदन करते हुए जिला चयन समिति के सदस्य सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि आप ने अपने कार्यकाल में गांव गांव जाकर जिस तरह युवा प्रतिभा को निखारने का कार्य किया है और उन्हें समाज सेवा के कार्यों में लगाया है यह आपकी आपके व्यक्तित्व की निजी उपलब्धि है। कुल मिलाकर आपका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है।
वहीं दूसरी ओर जिला चयन समिति के सदस्य युवराज कुमार ने कहा आप जहां जाए वहां समस्तीपुर की तरह युवाओं को मार्गदर्शन करते रहेंगे, क्योंकि युवाओं को निखारने की आपकी क्षमता अद्भुभुत व अप्रतिम है।
वहीं आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में स्वस्थ, सानंद व सक्रिय रहने की शुभकामना देते हुए कहा कि आप की कमी जिले को वर्षों तक महसूस होगी। आपके सौम्य, सहज, व स्नेहिल व्यक्तित्व, तथा मिलनसार स्वभाव ने युवाओं के दिलों जो जगह बनाई है वह उन्हें और बेहतर करने केलिए प्रेरित करेगी।
इस विदाई एवं समान समारोह को रोगी कल्याण समिति के सदस्य सुनील कुमार राय, डीवाईओ सोनाली कुमारी, अमित कुमार वर्मा, जगदेव राम, युवा शौर्य के सचिव दीपक कुमार, केदारनाथ सिंह, मुलायम सिंह यादव, स्वयंसेवक सुधांशु रंजन, करीना कुमारी, प्रियनरंजन, अनुराग कुमार, नितीश कुमार, पप्पू पंडित, दीपक कुमार, पप्पू कुमार, रोशन कुमार, रुपेश कुमार, सुमित कुमार, सुरुचि कुमारी, कृष्णा कुमार, रेखा देवी, अंशु कुमारी, निजेश कुमार एवं एकता वर्मा आदि ने अपने-अपने विचार रखें