
Oini News Network
ओईनी24 डेस्क, सरायरंजन। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर द्वारा अख्तियारपुर कार्यालय सभागार में दो दिवसीय नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हो गया। इस कार्यशाला में अहमदपुर, गंगसारा, किसनपुर यूसुफ, खालिसपुर, उदयपुर, भोजपुर, नरघोघी, खेतापुर, अख्तियारपुर, रायपुर बूजूर्ग इत्यादि गांवों के नेतृत्वकारी महिलाओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक प्रभु नारायण झा ने संगठन विकास, जन संगठन निर्माण कार्य को लेकर चर्चा किया और संगठन बनाकर चलाने के लिए तीन सुत्र जैसे समझदारी, जिम्मेदारी और ईमानदारी के उपर विस्तार से चर्चा किया।
इस दौरान जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सुरेंद्र कुमार नें कहा कि महिलाओं, मजदूरों और बच्चों से जोड़कर सभी पंचायतों में जीपीडीपी अर्थात ग्राम पंचायत विकास योजना के आधार पर काम करना होगा। इसके लिए मुखिया, वार्ड सदस्य, प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड पंचायतीराज विभाग को साथ आना पड़ेगा।
कार्यशाला में राखी कुमारी, ललिता कुमारी वीणा कुमारी, बलराम चौरसिया, विभा कुमारी, दीप्ति कुमारी, स्मृति कुमारी, संगीता कुमारी, रानी कुमारी, नवनीत कुमार, रामदयाल साहनी, सबीना खातुन आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन दिनेश प्रसाद चौरसिया ने तथा धन्यवाद ज्ञापन गौरीशंकर चौरसिया ने किया।