
ओईनी24 डेस्क, समस्तीपुर। जिलांतर्गत ताजपुर निवासी वरीय मुख्य जीवन बीमा सलाहकार और सुविख्यात पर्यावरण संरक्षक और द एलिट सोसायटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार और बीमा संसार की संचालिका किरण कुमारी की इकलोती पुत्री अदिति प्रभा ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गौहाटी में सामाजिक अध्ययन अंतर्गत विकास अध्ययन एवं शोध विषय में स्नातकोत्तर के लिए आहुत प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है ।
बताते चलें कि आईआईटी गौहाटी में मात्र 60 सीट के लिए तीन हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। जिसमें अदिति प्रभा ने सफलता प्राप्त कर अपने घर संसार परिवार के साथ साथ ताजपुर नगर, पैतृक गांव मोरवा प्रखंड के केशोनारायणपुर और जिला का नाम रौशन किया है ।
आईआईटी गौहाटी में नामांकन के उपरांत विभिन्न आयामों में विकास के अध्ययन और शोध का अध्ययन करने के उपरांत भारतीय राजनीति, राष्ट्रीय व सामाजिक विकास पर पीएचडी कर एक प्रोफेसर और शोधार्थी बनने का लक्ष्य है ।
उल्लेखनीय है कि बचपन से मेधावी अदिति का प्रारंभिक शिक्षा ताजपुर के संत मैरी स्कूल में हुई वहीं एलकेवीडी कॉलेज ताजपुर से कला संकाय से 12 वीं करने के उपरांत पटना विमेंस कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है । एनसीसी कैडेट के रूप में उसने बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व किया है और अनेक अवसर पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री आदि से सम्मान प्राप्त किया है। अदिति के इस सफलता पर परिवार सहित क्षेत्र और गांव में खुशी का माहौल है और चारों ओर से बधाइयां मिल रही है।
अदिति एवं उसके माता पिता को बधाई देने वालो में एलिट सोसाइटी के सचिव विकास गुप्ता, कुमार अनुशीलन, डॉ आर पी सिंह, डॉ आर के रंजन, डॉ अंबिका कुमार, डॉ ज्वाला प्रसाद रॉय, डॉ विनय कुमार, डॉ आशीष कुमार ,आलोक कुमार, राकेश कुमार, पंकज कुमार, सुमन सौरभ , सुनील कुमार, प्रसिद्ध गीतकार सह शिक्षक भोला बिहारी, धर्मेंद्र कुमार, पंकज राय सहित सभी एलिट सदस्यों के साथ साथ सिरसिया के मुखिया राखी सिंह, बंगरा मुखिया राजमणि कुमारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी अमित कुमार वर्मा, संतोष निराला, बलवंत सिंह, विनय कुमार बब्लू, ऋषि राज झा, दिनेश झा, संत मैरी के थॉमस सर, और अन्य शिक्षक गण सुबोध कुमार, सुजीत कुमार और डीपीएस के निदेशक मसूद हसन, तबरेज आलम, आदि अनेक गणमान्य लोगों के साथ साथ स्थानीय विधायक रणविजय साहू , सांसद कार्यालय से शिव कुमार सिंह, आलोक ठाकुर शामिल हैं।