
गौतम राय।
ओईनी 24 बेनीपुर। वैद्यनाथ मिश्र यात्री उर्फ बाबा नागार्जुन जयन्ती पर आयोजित भव्य राजकीय समारोह के क्रम में अपराजिता सत्र में तरौनी स्थित बाबा नागार्जुन पुस्तकालय परिसर में सोमवार की देर शाम कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिसमें मिथिलानियों ने बाबा की रचनाओं पर खूब तालियां बटोरी। वहीं सम सामयिक घटनाओं और मौजूदा समाज में महिलाओं की स्थिति एवं उनके साथ असहयोगात्मक व्यवहार पर आधारित अपनी कविताओं से कवयित्रियों ने श्रोताओं को आकर्षित किया।
इस दौरान कवयित्री डॉ प्रतिभा स्मृति ने पिया अहीं म बसल जान यो, देखल आहां से बढिकय, तो डॉ रानी झा ने कखनो ठमकल, कखनो भागल, कखनो सम्मत, कखनो पागल कविता प्रस्तुत की। वहीं लक्ष्मी सिंह ठाकुर केर नारी, भारती रंजन ने चलून, इंदु कुमारी ने बाबा के परिचय कविता पाठ किया।
किरण झा ने प्रेरणा कजरी, चन्दना दत्त मुनियाक स्वप्न, मालती मिश्रा ने सीता पर आधारित कविताएं प्रस्तुत कर स्रोतों से वाह वाही ली।
इसके पूर्व स्वागत नृत्य वरिष्ठ नृतक मोहित खंडेलवाल ने राम विवाह, राम जन्म, गणेश वंदन आदि प्रस्तुत किया। रिमझिम प्रिति, सौरव, कशिश, शिवानी ने अपने कला की खूबसूरती से प्रस्तुत कर लोगों की वाह वाही लुटा।
इस अवसर पर विधायक प्रो विनय कुमार चौधरी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा नागा अर्जुन की सेवा करने का मौका मुझे मिला था। अनेक अद्भुत रचना से समाज के बीच उत्पन्न कुरीतियों पर जमकर प्रहार हुआ है। मुझे खुशी है कि राजकीय समारोह के रूप में बाबा की जयंती मनाने का मौका मुझे मिला।
कार्यक्रम में एसडीएम मनीष कुमार झा, जिला कला संस्कृति अधिकारी चंदन कुमार, प्रखंड प्रमुख, बाबा के छोटे पुत्र श्यामकांत मिश्र, बीडीयो प्रवीण कुमार, सीओ अश्विनी कुमार, बीसीओ शशि कुमार, एमओ रूपेश कुमार भारद्वाज आदि शामिल थे।