Author: Dr. Sanjay Kumar

Oini News Network गौतम राय। ओईनी24 बेनीपुर । जनकवि बैद्यनाथ मिश्र यात्री उर्फ बाबा नागार्जुन के 115वें जन्मोत्सव पर एक अनोखी पहल के तहत उनके पैतृक गांव तरौनी स्थित बाबा नागार्जुन पुस्तकालय परिसर के तालाब की की शुद्धता बरकरार रखने के लिए वैदिक मंत्रोचार के साथ आरती एवं दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन केलिए करीब आधे दर्जन छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। “बाबा नागार्जुन के घर के आगे तालाब ऐतिहासिक है। ग्रामीणों की माने तो यह तालाब मनोकामना पूर्ति तालाब के रूप में प्रसिद्ध है। इस तालाब में स्नान करने…

Read More

Oini News Network गौतम राय। ओईनी24 बेनीपुर। हिन्दी साहित्य जगत में जनकवि बाबा नागार्जुन प्रगतिशील काव्य धारा की अगुवाई करते रहे। हिन्दी साहित्य के बाबा नागार्जुन मैथिली साहित्य में यात्री नाम से प्रसिद्ध वैद्यनाथ मिश्र की रचनाओं में जनचेतना, मानवीय संवेदना, जन जागरुकता, कुव्यवस्था और अत्याचार के विरुद्ध क्रांति के स्वर गूंजते हैं। बेनीपुर एसडीएम मनीष कुमार झा ने बाबा नागार्जुन के 115वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक समारोह का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि बाबा नागार्जुन के साहित्य शोषित, पीड़ित, गरीब-गुरबो के साथ घटित घटना का आईना है। बताते चलें कि मधुबनी जिले के…

Read More

Oini News Network ओईनी24 डेस्क । किसी क्षेत्र में शिक्षण संस्थान का खुलना उस क्षेत्र के जीवन्त और वहां के समाज के जागरूक होने की निशानी है। बुधवार को स्थानीय सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय के निकट दी ग्लैक्सी ग्लोबल एकेडमी के उद्घाटन समारोह के दौरान विशिष्ट अतिथि अमित कुमार वर्मा ने उक्त बातें अपने संबोधन में कही। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के निदेशक दम्पत्ति साक्षी रितु एवं सुमित कुमार सुमन को बधाई व शुभकामना देते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। बताते चलें कि बुधवार को ओईनी में कोलाहल से दूर प्रकृति की गोद में दी ग्लोबल…

Read More

Oini News Network ओईनी24 डेस्क समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित जननायक कर्पूरी सभागार में, जिले के चर्चित युवा समाजसेवी सह उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय निवासी, भाई राजू सहनी ने मंगलवार 01 जुलाई को द्वितीय “मिलन सह संवाद” समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन, शिक्षक पंकज कुमार ने किया। इस “मिलन सह संवाद” कार्यक्रम में उजियारपुर प्रखंड व दलसिंहसराय प्रखंड सहित इनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण समस्तीपुर प्रखंड के भी दर्जनों पंचायतों के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। “मिलन सह संवाद” के दौरान  वक्ताओं ने कहा कि, इस बार के विधान सभा चुनाव में स्थानीय…

Read More

Oini News Network ओईनी24 डेस्क समस्तीपुर। देश के पहले चिकित्सक मुख्य मंत्री डाॅ बिधान चंद्र राॅय के सम्मान में आयोजित डाॅक्टर्स डे चिकित्सकीय पेशे से जुड़े लोगों केलिए गर्व का दिन होने के साथ-साथ स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में डाॅक्टर्स के योगदान और समर्पण को सम्मान देने का दिन है। शहर के आदर्श नगर स्थित संजीवनी हाॅस्पीटल के प्रबंध निदेशक डाॅ अजीत कुमार ने मंगलवार को हाॅस्पीटल परिसर में उपस्थित चिकित्सकों सहित स्वास्थ्य कर्मियों व मरीजो, व उनके परिजनों से कही। उन्होंने कहा कि, दर्द और पीड़ा से कराहते, एक एक पल मृत्यु को महसूस करते राहत की उम्मीद में…

Read More

Oini News Network ओईनी24 डेस्क समस्तीपुर। जगत जननी मां जानकी की प्राकट्य भूमि पुनौरधाम के समग्र विकास के लिए बिहार कैबिनेट द्वारा 882 करोड़ 87 लाख रु. की स्वीकृति हेतु बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिल की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूं। ऐसा कर उन्होंने सीतामढ़ी- शिवहर सहित पूरे मिथिलांचल का न केवल सम्मान बढ़ाया है बल्कि विकास के नए आयाम का आगाज किया है। इस ऐतिहासिक कदम से बिहार पर्यटन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होगा और इसके चहुमुखी तरक्की का रास्ता प्रशस्त होगा। मंगलवार को संवाददाताओं से बात करते हुए पूर्व सांसद आनन्द मोहन ने कही। उन्होंने…

Read More

Oini News Network ओईनी24 डेस्क समस्तीपुर । पीड़ा से कराहते, हर पल मृत्यु को महसूस करते आये लोगों को पीड़ा मुक्त कर उनके चेहरों पर मुस्कान और नये जीवन की खुशी प्रदान करने वाले,  अहर्निशं सेवामहे को जीवंतता प्रदान करने वाले डॉक्टरों की निस्वार्थ सेवा को सम्मानित करने का अवसर है डाॅक्टर्स डे। उक्त बाते अपोलो डेंटल मै आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में अपोलो डेंटल के प्रबंध निदेशक डॉ ज्ञानेंद्र कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि, पूरी दुनिया में हर साल 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। डाॅ विधानचंद्र राॅ के सम्मान में आयोजित यह दिन चिकित्सकों के…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। भला एक एएसआई अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश को टाल सकता है? आम तौर पर इसका जवाब बिल्कुल नहीं होगा। आप भी यही सोच रहे हैं तो आईये समस्तीपुर आप का जवाब बदल सकता है। जी हां! जिले के सिंघिया थाना में सहायक पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर तैनात परशुराम सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) बिहार, पटना का आदेश ज्ञापांक-पी0-6/11-18-04 -2025/83, दिनांक-22.05.2025 तद्नुसार मिथिला क्षेत्रादेश संख्या-105/2025 सह-पठित ज्ञापांक-1738/सा०शा०, दिनांक-06.06.2025 के आलोक में समस्तीपुर जिलाबल से विरमित किए जाने के एक सप्ताह बाद भी अपने थाने में ही जमे हैं। आज तक उन्होंने  नवपदस्थापन जिला पटना…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । सोमवार को वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में प्रधानाचार्य प्रो डाॅ सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता में गणित विभाग द्वारा महान सांख्यिकीविद प्रो पीसी महालनोविस के जन्म दिन (29 जून) को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम प्राचार्य व वरीय प्राध्यापकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस क्रम में प्रो. महालनोबिस के चित्र पर पुष्प माला और पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। तदुपरांत राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस 2025 की थीम एनएसएस के 75 साल विषय पर गणित एवं अर्थशास्त्र विभाग के छात्राओं द्वारा भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 19 वीं राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर 75 वाँ वर्ष राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण पर आधारित एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्चुअल मोड़ में जुड़े आईंसीएआर दिल्ली के सहायक निदेशक आईंसीटी सह सांख्यिकी कृषि प्रधान वैज्ञानिक डॉ अनिल राय ने कृषि सांख्यिकी, जैव सूचना एवं आईसीटी के क्षेत्र से जुड़े अहम जानकारी वैज्ञानिकों को दिया। इस अवसर पर उपस्थित विवि के कुलपति डॉ पीएस पांडेय ने कहा कि डिजीटल वल्र्ड में सांख्यिकी का विशेष महत्व है। जब हम कृषि के डिजिटलाईजेशन की ओर बढ…

Read More