
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
पूसा । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 19 वीं राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर 75 वाँ वर्ष राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण पर आधारित एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्चुअल मोड़ में जुड़े आईंसीएआर दिल्ली के सहायक निदेशक आईंसीटी सह सांख्यिकी कृषि प्रधान वैज्ञानिक डॉ अनिल राय ने कृषि सांख्यिकी, जैव सूचना एवं आईसीटी के क्षेत्र से जुड़े अहम जानकारी वैज्ञानिकों को दिया।
इस अवसर पर उपस्थित विवि के कुलपति डॉ पीएस पांडेय ने कहा कि डिजीटल वल्र्ड में सांख्यिकी का विशेष महत्व है। जब हम कृषि के डिजिटलाईजेशन की ओर बढ रहे हैं तो इसमें सांख्यिकी का महत्व और बढ जाता है। इससे डेटा संकलन, संचालन, निर्णय लेने व संसाधन प्रबंधन और फसल उत्पादन के सुधार करने में मदद मिलता है। वहीं आधुनिक परिप्रेक्ष्य में कृषि सांख्यिकी के महत्व पर चर्चा किया।
बताते चलें कि राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस महान सांख्यिकीविद प्रो० प्रशान्त चन्द्र महालोनोविस, के जन्म दिवस के अवसर पर उनके याद में मनाया जाता है।
इस दौरान डॉ पद्म सिंह, डॉ. के.के त्यागी, डॉ एसवी. लाल तथा अन्य जाने माने सांख्यिकी विद आॅनलाइन शामिल होते हुए विषय से जुड़ी जानकारी दी संचालन डॉ मौमिता ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन डाॅ मंजूबाला ने किया। मौके पर अधिष्वाताआधर मानविकी महाविधालय डॉ० अमरेश चन्द्रा, डॉ महेश कुमार सहित अन्य वैज्ञानिक उपस्थित थे।