Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा को भूस्थानिक तकनीक (जियोस्पेसियल तकनीक) में राष्ट्रीय भूस्थानिक मिशन के तहत आईआईटी मुंबई के द्वारा सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय घोषित किया गया है। जिसको लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पी एस पांडेय ने कहा कि यह एक हर्ष का विषय है कि विश्वविद्यालय के प्रयासों को देश के बेहतरीन संस्थान और सरकार के मिशन द्वारा पुरस्कृत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय डिजिटल एग्रीकल्चर में देश भर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि वो अन्य विश्वविद्यालयों को भी सहयोग करे ताकि डिजिटल कृषि…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा। साइकलिंग एसोसिएशन आफ बिहार के तत्वावधान में समस्तीपुर जिला साइकलिंग एसोसिएशन द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में आयोजित दो दिवसीय प्रथम राज्य यूथ रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। चैंपियनशिप के दूसरे और अंतिम दिन बालिका 14 वर्ष आयु वर्ग, 15 किलोमीटर मास स्टांस मे गया जी के रजनीकांत ने गोल्ड मेडल, पूर्णिया की मानसी ने सिल्वर एवं परिवर्तन सिवान के ही सलोनी कुमारी ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। वहीं बालक अंदर 14वर्ष आयु वर्ग 20 किलोमीटर मास स्टास मे रोहतास के प्रिंस कुमार ने गोल्ड मेडल, पूर्णिया के अंशुमन झा ने…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । जोनल स्तरीय निरंकारी बाल संत समागम की अध्यक्षता करते हुए झारखंड के प्रचारक महात्मा प्रभात रंजन ने अपने प्रवचनों के माध्यम से सैकड़ो की संख्या में उपस्थित बाल संतो, उनके अभिभावकों सहित प्रभु प्रेमी श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि निरंकारी बाल संत समागम का आयोजन बच्चों को सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आध्यात्मिक विचारधारा से जोड़कर मानवीयता की ओर प्रेरित करना है। वर्तमान परिवेश में आधुनिक एवं वैज्ञानिक स्तरीय शिक्षण व्यवस्था जहां एक ओर बच्चों के वैज्ञानिक नजरिया को मजबूत आधार देता है तो वही दूसरी ओर ऐसे बाल संत समागम उनमें…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। दंत प्रत्यारोपण या डेंटल इम्प्लांटेशन खास कर बुजुर्गों केलिए वरदान है। इसकी सहायता से वे अपने मनपसंद खाद्य के स्वाद का आनंद ले सकते हैं। शहर के आजाद नगर मोहनपुर स्थित गौरव डेंटल एवं फिजियोथेरेपी हॉस्पिटल के सभा कक्ष में डॉ अमित गौरव ने दंत चिकित्सकों केलिए आयोजित डेन्टल इंप्लांट विषयक एकदिवसीय कार्यशाला के दौरान उक्त बातें कही। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि बिहार में पहली बार दंत चिकित्सकों को समस्तीपुर में कृत्रिम दंत प्रत्यारोपण के तौर – तरीके के सम्बन्ध मे बिहार के विभिन्न जिलों से आए दंत चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । रविवार को ब्लड फोर्स समस्तीपुर टीम ने एक बार फिर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें 21 रक्तवीरों ने रक्दान किया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने कहा कि, ब्लड फोर्स टीम का एक ही संकल्प है कि आओ मिलकर करे एक ऐसे युग का निर्माण जहाँ रक्त की कमी से न जाए किसी का भी जान। इसी उद्देश्य के साथ ब्लड फोर्स टीम परिवार के रक्तवीर योद्धा हमेशा की तरह इस बार भी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अपना अपना योगदान दिए। रविवार को आयोजित शिविर में रक्तवीर रविन्द्र खत्री, राहुल कुमार, कृष्ण…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। ताजपुर। संचार क्रांति और डिजिटल दुनिया के इस दौर में हो रहे नित नये बदलाव ने हर क्षेत्र में जबरदस्त प्रतियोगिता को जन्म दे दिया। शिक्षा जगत में सफलता का तो आधार ही प्रतियोगिता है। ऐसे में अपनी गुणवत्ता और उपयोगिता बनाये रखने केलिए शिक्षा जगत में हो रहे नवाचारों सहित विभिन्न बदलावों से खुद को अपडेट रखना आवश्यक है। रविवार को डॉ मुक्तेश्वर सिंहा मॉडेस्टी स्कूल में सी.बी.एस.ई. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पटना के द्वारा आयोजित हिंदी कोर्स ए (माध्यमिक) विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शैलजा कार्यी विद्यापीठ के प्राचार्य सुनील कुमार साव…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा। उद्यमिता के लिए उद्देश्य केंद्रित होना जरूरी है। तभी अहम मुकाम को हासिल किया जा सकता है। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के एडवांस सेंटर ऑफ मशरूम रिसर्च द्वारा आयोजित दूधिया, व पुवाल मशरूम उत्पादन एवं प्रसंस्करण तकनीक विषयक सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि निदेशक अनुसंधान डाॅ एके सिंह ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि मशरूम एवं इसके उत्पादों को जन जन के थाली में पहुंचा कर स्वस्थ परिवार व स्वस्थ समाज के साथ-साथ स्वस्थ राष्ट्र की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। जिसमें युवाओं…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। आईआरसीटीसी की भारत गौरव यात्रा ट्रेन से दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों की यात्रा व दर्शन करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी के बिहार डीएम राजेश कुमार ने आईआरसीटीसी के टूर पैकेज की जानकारी दी। इस अवसर पर एग्जीक्यूटिव विश्व रंजन एवं एरिया मैनेजर प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे। पैकेज की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि भारत गौरव यात्रा ट्रेन श्रद्धालूओं को 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी। यह ट्रेन 14 अगस्त को समस्तीपुर मंडल के सहरसा जंक्शन से खुलेगी। इस 13 दिवसीय यात्रा में श्रद्धालु देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। उन्होंने…

Read More

महाप्रबंधक, पूमरे ने मंडल के कर्मचारियों के 10वीं, 11वीं तथा 12वीं कक्षा में अध्ययनरत 162 बच्चियों को दिया टैब ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। आज पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री छात्रसाल सिंह ने समस्तीपुर मंडल का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उनके द्वारा समस्तीपुर स्थित नव-निर्मित अत्याधुनिक स्टेट-ऑफ-द-आर्ट कंट्रोल ऑफिस, आरपीएफ बैरक तथा स्टाफ रेस्ट हाउस का उद्घाटन किया गया। महाप्रबंधक महोदय ने विशेष रूप से नए कंट्रोल ऑफिस की सराहना करते हुए इसे समस्तीपुर मंडल के विस्तृत रेल नेटवर्क की प्रभावी निगरानी और नियंत्रण के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि यह नवीन कंट्रोल कार्यालय आधुनिक तकनीक से…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। मोतिहारी। महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल  छत्रसाल सिंह ने शनिवार को पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ने रेलखंड के मध्य स्टेशनों, रेल पुलों, रेलवे ट्रैक, ओएचई, सिगनलिंग सिस्टम सहित यात्री सुविधा एवं संरक्षा से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया । निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने संरक्षा पर विशेष बल देते हुए इसके प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया । निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक सर्वप्रथम मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने न्यू स्टेशन बिल्डिंग, सर्कुलेटिंग एरिया आदि का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के…

Read More