Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । दिल्ली पब्लिक स्कूल मुक्तापुर समस्तीपुर के 6ठी कक्षा के छात्र आहिल रजा ने इंडिया टैलेंट ओलंपियाड 2025 में इंग्लिश विषय में स्टेट टॉपर बनकर अपने स्कूल और परिवार का नाम रौशन किया है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में आहिल रजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बने स्टेट टॉपर। वहीं वर्ग ग्यारहवी के अनिकेत कुमार ने गणित विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इंडिया टैलेंट ओलंपियाड, जो देश भर के छात्रों के बीच अपनी शैक्षणिक प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक मंच है, आहिल रजा और अनिकेत कुमार ने अपनी उत्कृष्ट भाषा दक्षता और बौद्धिक…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । इस वर्ष अब तक सिर्फ 50.2 मीमी वर्षा दर्ज की गई है। जो विगत 5 वर्षो की तुलना में सबसे कम है। उक्त जानकारी देते हुए डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, के मौसम वैज्ञानिक सह जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन के नोडल पदाधिकारी डाॅ अब्दुल सत्तार ने बताया कि तराई के क्षेत्रों में बारिश हो रही है। शेष इलाकों में अगामी 30 जून के बाद हालात में बदलाव के आसार दिख रहे हैं। इस बाबत ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के विद्यापति सभागार में आयोजित दो दिवसीय 19वीं अनुसंधान परिषद खरीफ 2025 सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। इस दौरान कृषि क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों ने विभिन्न विषयों पर आधारित 70 से अधिक अनुसंधान परियोजनाओं का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ पीएस पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय किसानों की समस्याओं पर आधारित अनुसंधान करने की दिशा में सतत प्रयत्नशील है। वहीं पिछले दो वर्षों में जिन जिन अनुसंधान परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है वे सभी किसानों की प्रत्यक्ष समस्याओं…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में एक उच्च-रिजॉल्यूशन एडी कोवेरियंस (ईसी) टावर स्थापित करेगा। इस का उद्देश्य कृषि और जलवायु अध्ययन के लिए उच्च-गुणवत्ता वाले फ्लक्स डेटासेट उत्पन्न करना और वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देना है। जो चल रहे और भविष्य के अंतरिक्ष-आधारित कृषि मिशनों का समर्थन करेगा। गुरूवार को अनुसंधान परिषद के दो दिवसीय बैठक के उद्घाटन सत्र के दौरान अपने संबोधन में उक्त जानकारी देते हुए डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्याल के कुलपति डॉ पीएस पांडेय कहा कि इससे कार्बन और जल प्रवाह की निगरानी में…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क अरविन्द पाठक पूसा । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के विद्यापति सभागार में अनुसंधान परिषद की दो दिवसीय बैठक खरीफ 2025 का शुभारंभ हुआ। अतिथियों के स्वागत और कुलगीत प्रसारण के बाद विवि के कुलपति डाॅ पीएस पाण्डेय व अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर बैठक का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में कुलपति डॉ पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय कार्बन फार्मिंग के क्षेत्र में इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के साथ मिलकर कार्य करेगा। यह एक गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इस अनुसंधान परियोजना के लिए इसरो…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। ताजपुर। गुरुवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल ताजपुर में एलेन ऑनलाइन कक्षा की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं को एलेन का स्टडी मैटेरियल सौंपा गया और नियमित कक्षाएं प्रारंभ हुईं। इस कक्षारंभ कार्यक्रम में एलेन के रीजनल मैनेजर विजयानंद मिश्रा ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम बच्चों का स्वागत किया और छात्रों को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने केलिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मेहनत कभी भी व्यर्थ नहीं जाती है। सिर्फ सपने पूरा करने की जिद्द हो तो हर सपना साकार होता है। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने बच्चों को स्टडी…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। सामाजिक सुरक्षा कोषांग समस्तीपुर के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध दिवस के अवसर पर मानवश्रृंखला, प्रतियोगिता, एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शहर के पोदार इंटरनेशनल स्कूल समस्तीपुर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य ने प्रिंसिपल अखौरी नील किशोर सिन्हा ने किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग समस्तीपुर आकाश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। तदुपरान्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता फैलाना और लोगों को इसके…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा। भाकपा-माले की बदलो सरकार-बदलो बिहार यात्रा बुधवार शाम को पूसा पहुँची। इसके बाद कई चौक-चौराहो पर नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। इस क्रम में सबसे पहले पूसा बाजार के हाथी चौक के समीप नुक्कड सभा आयोजित की गई। तदुपरांत भूस्कौल चौक, गढ़िया चौक पर भी सभा करके वक्ताओं ने भाजपा-जदयू सरकार पर तीखा हमला किया। गुरूवार को स्वतंत्रता की बलिवेदी पर चढने वाला प्रथम बलिदानी अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ यात्रा की शुरूआत की गई। माल्यार्पण के उपरांत नेताओं ने गरीब- मजदूर, किसान, नौजवानों के आंदोलन को और तेज करने का…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। गोला रोड स्थित श्री खाटू श्याम बिहारी मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्री सहस्त्र चंडी महायज्ञ गुरुवार को कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया। इस क्रम में रंग बिरंगे परिधान में सजे सैकड़ो महिला पुरुष श्रद्धालुओं व बैंड बाजे से सजी कलश शोभा यात्रा मंदिर से निकल कर मारवाड़ी बाजार, स्टेशन चौक, रामबाबू चौक, गणेश चौक, गोला रोड होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंच कर सम्पन्न हो गयी। इस दौरान बैंड पर बज रहे भक्ति धुन पर झूमते थिरकते उत्साही श्रद्धालुओं और बीच बीच में जय माता दी के उद्घोष से पूरा शहर भक्ति…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। वाराणसी। शहर को जाम मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने केलिए सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण पर रोक लगाने के उद्देश्य से कैंट थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस कमांडर के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक कैंट ने पुलिस बल के साथ मिंट हाउस चौराहा से आंध्रापुल तक पैदल गश्त करते हुए व्यापक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान जहां अनावश्यक रूप से सड़क किनारे खड़े 40 वाहनों का चालान किया गया, वहीं 85 संदिग्ध व्यक्तियों की मौके पर पहचान कर जांच की गई। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण कर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले…

Read More