

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। गोला रोड स्थित श्री खाटू श्याम बिहारी मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्री सहस्त्र चंडी महायज्ञ गुरुवार को कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया।
इस क्रम में रंग बिरंगे परिधान में सजे सैकड़ो महिला पुरुष श्रद्धालुओं व बैंड बाजे से सजी कलश शोभा यात्रा मंदिर से निकल कर मारवाड़ी बाजार, स्टेशन चौक, रामबाबू चौक, गणेश चौक, गोला रोड होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंच कर सम्पन्न हो गयी।
इस दौरान बैंड पर बज रहे भक्ति धुन पर झूमते थिरकते उत्साही श्रद्धालुओं और बीच बीच में जय माता दी के उद्घोष से पूरा शहर भक्ति रस में सराबोर हो गया, शोभायात्रा जिधर से भी गुजरी वही इलाका माता के जयकारे से गुंजायमान हो गया।
इसके के पूर्व बूढ़ी गंडक के खाटू श्याम बिहारी घाट पर पुरोहितों ने मुख्य यजमान संजय अग्रवाल से विधिवत कलश पूजन के साथ जलारोहण कराया। कलश शोभायात्रा में ओम प्रकाश शर्मा, सुनील अग्रवाल, निर्मल केडिया, मनीष अग्रवाल, महेन्द्र केडिया, मनोज काबरा, निकेत अग्रवाल, अरविन्द संथालिया, विजय पंसारी, सोनु टाटीयाॅ आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
इस बाबत जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी भोला अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को शुरू हुआ यह महायज्ञ 5 जुलाई तक चलेगा। माता के जागरण के साथ 5 जुलाई को समापन होगा। सुबह 8 से 10 पूर्वाह्न तक पूजन के बाद 11 पूर्वाह्न से एक बजे तक हवन और दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। यज्ञ स्थल पर देवी देवताओं की भी प्रतिमा स्थापित की गयी है। जो श्रद्धालुओ के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।