
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । दिल्ली पब्लिक स्कूल मुक्तापुर समस्तीपुर के 6ठी कक्षा के छात्र आहिल रजा ने इंडिया टैलेंट ओलंपियाड 2025 में इंग्लिश विषय में स्टेट टॉपर बनकर अपने स्कूल और परिवार का नाम रौशन किया है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में आहिल रजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बने स्टेट टॉपर। वहीं वर्ग ग्यारहवी के अनिकेत कुमार ने गणित विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इंडिया टैलेंट ओलंपियाड, जो देश भर के छात्रों के बीच अपनी शैक्षणिक प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक मंच है, आहिल रजा और अनिकेत कुमार ने अपनी उत्कृष्ट भाषा दक्षता और बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें गोल्ड मेडल, पुरस्कार, छात्रवृत्ति राशि और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।
आहिल रजा और अनिकेत कुमार की इस उपलब्धि पर विधालय के प्राचार्य माननीय श्री जीएन झा ने कहा, आहिल रजा और अनिकेत कुमार ने अपनी परिश्रम और लगन से यह साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। हमें उन पर गर्व है।
इस बाबत खुशी का इजहार करते हुए विद्यालय के निदेशक इश्तेयाक अनवर एवं प्रबंध निदेशक मो० राशिद ने कहा हम आहिल रजा और अनिकेत कुमार को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं एवं सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, माता-पिता और स्कूल के सहायक वातावरण को दिया। उन्होंने कहा, हमने नियमित रूप से अभ्यास किया और ओलंपियाड की तैयारी के लिए स्कूल द्वारा प्रदान की गई सामग्री का उपयोग किया।
आहिल की इस उपलब्धि ने न केवल उनके स्कूल बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण है। बताते चले के विधालय के प्राचार्य जीएन झा को इंडिया टैलेंट ओलंपियाड की ओर से बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं विधालय के शिक्षक रणजीत कुमार रावत एवं रवि कुमार को इंस्पायर टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्राचार्य श्री झा ने अपने संबोधन में कहा एक ओर जहाँ मुझे प्रशंसा है वहीँ दूसरी ओर ये अवार्ड मुझे मेरी जिम्मेदारी को बढ़ा दिया। मै छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव कोशिश जारी रखूँगा। इस अवसर पर विद्यालय की उपप्राचार्या डॉली कुमारी दास, समस्त शिक्षकगण, अभिभावक और छात्रों की बड़ी संख्या उपस्थित रही।