
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । रविवार को ब्लड फोर्स समस्तीपुर टीम ने एक बार फिर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें 21 रक्तवीरों ने रक्दान किया।
इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने कहा कि, ब्लड फोर्स टीम का एक ही संकल्प है कि आओ मिलकर करे एक ऐसे युग का निर्माण जहाँ रक्त की कमी से न जाए किसी का भी जान। इसी उद्देश्य के साथ ब्लड फोर्स टीम परिवार के रक्तवीर योद्धा हमेशा की तरह इस बार भी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अपना अपना योगदान दिए।
रविवार को आयोजित शिविर में रक्तवीर रविन्द्र खत्री, राहुल कुमार, कृष्ण कुमार, शिव शंकर महतो, नंद किशोर कुशवाहा, नरेश कुमार साह, अनुराग ठाकुर, श्रवण कुमार, नीरज कुमार, निधि कुमारी, प्रेम कुमार, राम सुरेश पाठक, बबित झा, आदित्य वत्स, अंशु राज, सुशांत सौरभ, दीपक कुमार, सुधीर कुमार, सहित कुल 21 रक्तवीरो ने महादान किया।
टीम के द्वारा सभी रक्तवीरो को सम्मान स्वरूप 6 पीस सेट बोतल और रक्तवीर सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। इसके पुर्व उप प्रमुख वारिसनगर शिव शंकर महतो, एवं वारिसनगर मुखिया अरुण भगत ने संयुक्त रूप से फीता काट कर शिविर की शुरुआत की गई।
मौके पर सदर अस्पताल ब्लड बैंक कर्मी सुशील कुमार, निशा कुमारी, वंदन कुमार, सुधीर कुमार, दिलीप कुमार, सुशांत सौरभ, दीपक कुमार टीम के कोर मेंबर नीतीश बरनवाल, रविन्द्र खत्री, योगेंद्र राय, राहुल यादव, राहुल श्रीवास्तव इत्यादि उपस्थित थे।