
Oini News Network
ओईनी24 डेस्क । किसी क्षेत्र में शिक्षण संस्थान का खुलना उस क्षेत्र के जीवन्त और वहां के समाज के जागरूक होने की निशानी है। बुधवार को स्थानीय सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय के निकट दी ग्लैक्सी ग्लोबल एकेडमी के उद्घाटन समारोह के दौरान विशिष्ट अतिथि अमित कुमार वर्मा ने उक्त बातें अपने संबोधन में कही।
इस दौरान उन्होंने विद्यालय के निदेशक दम्पत्ति साक्षी रितु एवं सुमित कुमार सुमन को बधाई व शुभकामना देते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।


बताते चलें कि बुधवार को ओईनी में कोलाहल से दूर प्रकृति की गोद में दी ग्लोबल गलैक्सी एकेडमी का समारोह पूर्वक उद्घाटन किया गया। डाॅ संपत कुमार एवं सुनिल कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बच्चों की विविधतापूर्ण मनोहारी प्रस्तुतियों से सुसज्जित इस समारोह का संचालन तौकीर आलम ने किया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सहित सभी सम्मानित अतिथियों ने करतल ध्वनि के बीच दीप जला कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। तदुपरांत मुख्य अतिथि कला संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी, विशिष्ट अतिथि एम नमामि गंगे निर्जेश कुमार, आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा, राकेश कुमार वर्मा, भू स्वामी हिमांशु कुमार आदि का पाग, शाॅल, स्मृति चिन्ह आदि से स्वागत किया गया।
इस क्रम में बच्चों जानदार शानदार प्रस्तुति और बारिश की परस्पर होड लगी रही, कार्यक्रम चलता रहा। प्रतीत हो रहा था मानो मेघराज भी बच्चों की कोशिश पर झूम रहे हों।
इस दौरान निदेशक द्वय ने विद्यालय की स्थापना का उद्देश्य बताते हुए कहा कि भारतीय सांस्कृतिक विरासत व संस्कारों से जोड कर गुणवत्तापूर्ण आधुनिक शिक्षा हमारा मूल उद्देश्य तो है ही। साथ ही कुशल शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता के मौजूदा दौर के अनुरूप मानसिक और बौद्धिक रूप से सक्षम पीढी निर्माण हमारी प्राथमिकता है।
मौके पर बड़ संख्या में अभिभावक व बच्चे मौजूद थे।