
Oini News Network
ओईनी24 डेस्क समस्तीपुर। जगत जननी मां जानकी की प्राकट्य भूमि पुनौरधाम के समग्र विकास के लिए बिहार कैबिनेट द्वारा 882 करोड़ 87 लाख रु. की स्वीकृति हेतु बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिल की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूं। ऐसा कर उन्होंने सीतामढ़ी- शिवहर सहित पूरे मिथिलांचल का न केवल सम्मान बढ़ाया है बल्कि विकास के नए आयाम का आगाज किया है। इस ऐतिहासिक कदम से बिहार पर्यटन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होगा और इसके चहुमुखी तरक्की का रास्ता प्रशस्त होगा।
मंगलवार को संवाददाताओं से बात करते हुए पूर्व सांसद आनन्द मोहन ने कही। उन्होंने कहा कि जेल से बाहर आते ही मैने राम जन्म भूमि अयोध्या के तर्ज पर मां जानकी की प्राकट्य भूमि पुनौराधाम में भी भव्य मंदिर के निर्माण की बातें राष्ट्रीय स्तर पर जोरदार ढंग से उठाई। वहीं सांसद लवली आनंद ने भी चुनाव जीतने के बाद पार्लियामेंट में आये दिन ऐसी मांग करती रही हैं। परिणामस्वरूप केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में 500 करोड़ और अब राज्य सरकार द्वारा 883 करोड़ रु. की स्वीकृति दी, बेशक यह एक ऐतिहासिक कदम है।
श्री मोहन ने बताया कि गत शिवहर संसदीय चुनाव में रीगा चीनी मिल चालू करने, शिवहर को रेल लाइन से जोड़ने एवं अयोध्या की तरह पुनौरा धाम में भव्य मंदिर का निर्माण हमारा मुख्य वादा था।
उन्होंने कहा कि इस दिशा में बिहार कैबिनेट द्वारा उठाए गए सराहनीय कदम का पुनः स्वागत करते हुए मैं मुख्यमंत्री को एक बार फिर से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं और पर्यटन के क्षेत्र में मिथिलांचल के स्वाबलंबन के मद्देनजर शिवहर में एक अदद एयरपोर्ट की मांग दोहराता हूं।
मौके पर प्रदेश महासचिव फ्रेण्डस ऑफ आनंद सह जिला परिषद उपाध्यक्ष ठाकुर उदय शंकर, धीरेन्द्र झा, रणवीर कुमार सिंह उर्फ सन्दु, राजीव सिंह, सुजीत सिंह, राजीव कुमार झा, सचिदानंद सिंह राणा रंजीत सिंह, प्रवीण कुमार केसरी, मृत्युंजय झा, दीपक त्रिवेदी, सत्यजीत सिंह चौहान, अमन झा, आशुतोष सिंह चौहान इत्यादि उपस्थित थे।