
Oini News Network
ओईनी 24 विद्यापतिनगर । प्रखंड में पंचायत उप चुनाव का मतदान बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। बाजिदपुर के 14 मतदान केन्द्रों में कुल 48. 41 प्रतिशत मतदान हुआ। 11 जुलाई को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। बाजिदपुर पंचायत के मतदाताओं ने एक ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए जमकर मतदान किया।
बाजिदपुर पंचायत में कुल 7339 मतदाता हैं। जिसमें से कुल 48. 41प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें 51.01 प्रतिशत महिला व 45.99 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। नये मतदाताओं ने भी घर से निकलकर वोट डाले। पहली बार मतदान केंद्र संख्या-125 में वोट डालकर बाहर निकले निकिता राज काफी उत्साहित दिखी।
सुबह 7 बजे से बाजिदपुर के सभी 14 मतदान केन्द्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मतदान शुरू हुई। जैसे-जैसे समय बढ़ा, मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता गया। पहली रिपोर्टिंग के अनुसार बाजिदपुर में जहां मतदान सुबह 9 बजे 10 फीसदी रहा, वहीं 11 बजे बढ़कर 21.54 फीसदी वोटिंग हुई। अपराह्न 1 बजे 33.12 फीसदी एवं 3 बजे बढ़कर 42.18 फीसदी एवं 5 बजे में कुल मतदान 48. 41 प्रतिशत मत गिरा।
इनमें से सबसे अधिक मतदान केन्द्र संख्या-126 में 64.84 फीसदी मतदान हुआ। जबकि सबसे कम वोट मतदान केन्द्र संख्या-119 में 42.15 फीसदी मतदान हुई। मतदान के दौरान चुनाव प्रेक्षक मतदान केन्द्रों का भ्रमण करते रहे।
शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को लेकर पीसीसीपी, सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट सहित पुलिस के पदाधिकारी दिन भर मतदान केंद्रों का दौरा करते रहे। वही प्रखंड मुख्यालय परिसर में निर्मित कंटोल रूम में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ महताब अंसारी के नेतृत्व में प्रखंड के तमाम पदाधिकारी पंचायत के सभी 14 बूथों का पलपल का जायजा लेते रहे।
मौके पर बीडीओ महताब अंसारी, सीओ कुमार हर्ष, आरओ अरुण कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष फिरोज आलम, अपर थानाध्यक्ष मोनू राय, अख्तर अंसारी, रंजीत कुमार, एमओ राजेश कुमार भगत, बीसीओ अमित कुमार थे।