ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । नगर निगम समस्तीपुर लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है। आम नागरिकों की भावनाओं के अनुरूप एक नई पहल के तहत सुपर सकर मशीन क्रय कर छोटे-बड़े नालियों की सफाई को आसान बना दिया गया है। समस्तीपुर मेयर अनीता राम ने शुक्रवार को सुपर सकर मशीन का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि यह सुपर सकर मशीन आम नागरिकों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। इस मशीन से नालियों की सफाई हेतु स्लैब तोड़ने की आवश्यकता नहीं होगी और सड़क पर कचरा भी इकट्ठा नहीं रहेगा। इस मशीन के माध्यम से…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । स्थानीय रेल कारखाना में पीओएच डब्बा निर्माण शुरू करने, भोला टाकीज, मुक्तापुर, एवं अटेरन चैक रेल गुमटी पर औवरब्रीज निर्माण कार्य शुरू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर रेल विस्तार एवं विकास मंच द्वारा शनिवार को डीआरएम चैक, माधुरी चैक, अटेरन चैक, चांदनी चैक, कन्हैया चैक, स्टेशन चैक आदि दर्जनों चैक-चैराहे पर नुक्कड़ सभा गया किया । इस दौरान पर्चे भी बांटे गये। मौके पर राजद के राकेश ठाकुर, राम विनोद पासवान, चंदन सहनी, भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जीतेंद्र कुशवाहा, विश्वनाथ गुप्ता, कांग्रेस के विश्वनाथ सिंह हजारी, समाजसेवी अशोक कुमार राय,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कल पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पर भाजपा के गुंडों द्वारा की गई तोड़-फोड़ एवं गुंडागर्दी के विरोध में जिला कांग्रेस कमिटी, समस्तीपुर ने एक विरोध-प्रदर्शन का आयोजन किया। प्रदर्शन जिला कांग्रेस मुख्यालय से निकल कर विभिन्न मार्गों से होते हुए मगरदही घाट चैराहे पर पहुँच कर विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर एक सभा में परिवर्तित हो गया। सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो० अबु तमीम ने किया। सभा को संबोधित करते हुए अबु तमीम ने कहा कि…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । दरभंगा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वर्गीय माता जी को लेकर गाली गलौज किये जाने के खिलाफ समस्तीपुर में भाजपाइयों ने आक्रोशपूर्ण धरना प्रदर्शन और पुतला दहन किया। इस क्रम में समस्तीपुर सरकारी बस स्टैंड के प्रांगण में भाजपा समस्तीपुर द्वारा भाजपा समस्तीपुर उत्तरी जिलाध्यक्ष नीलम सहनी और दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा के संयुक्त अध्यक्षता में धरना सभा किया गया। जिसका संचालन सुनील कुमार गुप्ता ने किया। इस क्रम में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उत्तरी विमल कुमार गोलू, दक्षिणी जिलाध्यक्ष अमरेश साह और किसान…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क ओईनी। स्थानीय विधायक सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री बिहार सरकार महेश्वर हजारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिख कर पवन एक्सप्रेस एवं अवध असम एक्सप्रेस के खुदीरामबोस पूसा स्टेशन पर ठहराव देने की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के सबसे करीबी स्टेशन होने के साथ-साथ फल एवं सब्जी विपणन का प्रमुख केन्द्र वैनी बाजार स्थित अमर शहीद खुदीरामबोस को समर्पित रेलवे स्टेशन खुदीराम बोस पूसा ऐतिहासिक वाणिज्यिक दृष्टीकोण से भी महत्वपूण स्टेशन है। यहां के यात्रियों को दिल्ली, अमृतसर, गोहाटी आदि…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क ओईनी । 27 अगस्त ओईनी एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों केलिए यादगार तारीख बन गया। क्योंकि आज से वर्षो पुरानी पटना जयनगर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग पूरी हो गई। गुरूवार की शाम सांसद शाम्भवी ने स्थानीय खुदीराम बोस पूसा से पटना जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी बत्ती दिखा कर जयनगर केलिए रवाना किया। बताते चलें कि इसके लिए स्थानीय युवा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप मिश्रा के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान सहित विभिन्न गतिविधियों से प्रभावित होकर स्थानीय सांसद सांभवी व विधायक महेश्वर हजारी ने भी पत्राचार कर रेल मंत्री सहित विभिन्न पदाधिकारियों…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर। अगले 5 दिनों में सामान्य से बारिश होने की सम्भावना है। इस बाबत जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 30 अगस्त से 03 सितम्बर, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में आसमान में हलके से मध्यम बादल देखे जा सकते है। इस अवधि में सामान्य से कम वर्षा होने की सम्भावना है। 30-31 अगस्त को अनेक स्थानों पर विशेष रूप से तराई के क्षेत्र में हल्की से…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर। मिहिजाम झारखंड स्थित जे जे एस कालेज मिहिजाम झारखंड तथा टूकेन रिसर्च एंड डेवलपमेंट बेंगलुरु के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाटन सत्र में शिमर फाउंडेशन महिनाथपुर के कार्यक्रम संयोजक एमआर जनता कालेज उजियारपुर के प्रवक्ता प्रो पीके झा प्रेम को समारोह के सभापति डॉ कृष्ण मोहन साहा तथा टूकेन रिसर्च एंड डेवलपमेंट के डायरेक्टर डॉ केतन मिश्रा ने शैक्षणिक और समाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य व सेवा देने पर बेहतर समाजिक व्यवहार व सहयोग कर्ता सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें झारखंड परम्परा अनुसार चादर, संस्थान का मोमेंटो…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क दलसिंहसराय । आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय एवं बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के निर्देशानुसार आरएल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में रेड रिबन क्लब की स्थापना की गई। डॉ. नीलम कुमारी को क्लब का संयोजक उमा शंकर चंदन को उप संयोजक एवं आकांक्षा कुमारी और रूपम कुमारी को सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं को एड्स जैसी गंभीर बीमारी को लेकर जागरूकता लाने के लिए सेमिनार एवं कम्पिटिशन का आयोजन किया गया। सेमिनार को सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि एड्स जैसी गंभीर समस्या के लिए सही…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क पूसा । स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के पूसा कालीबाड़ी मंदिर के प्रांगण में लगने वाले गणेश चतुर्थी मेला का उद्घाटन वुधबार शाम स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के सुचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेला से आपसी सद्भावना को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर मौजूद प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी ने लोगों को शुभकामना देते हुए कहा कि इस मेला में दुर दराज के लोग पहुंचते हैं और लोगों आनंद की अनुभूति पाते हैं। वहीं मेला कमिटी के अध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि मेला…