
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर। मिहिजाम झारखंड स्थित जे जे एस कालेज मिहिजाम झारखंड तथा टूकेन रिसर्च एंड डेवलपमेंट बेंगलुरु के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाटन सत्र में शिमर फाउंडेशन महिनाथपुर के कार्यक्रम संयोजक एमआर जनता कालेज उजियारपुर के प्रवक्ता प्रो पीके झा प्रेम को समारोह के सभापति डॉ कृष्ण मोहन साहा तथा टूकेन रिसर्च एंड डेवलपमेंट के डायरेक्टर डॉ केतन मिश्रा ने शैक्षणिक और समाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य व सेवा देने पर बेहतर समाजिक व्यवहार व सहयोग कर्ता सम्मान से सम्मानित किया।
इस अवसर पर उन्हें झारखंड परम्परा अनुसार चादर, संस्थान का मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य हो कि प्रो. पी. के. झा प्रेम वहां आयोजन समिति द्वारा उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए थे। इस सम्मान केलिए जमशेदपुर से डॉ कृष्ण मुरारी झा, चितरंजन से शिक्षा विद उमेश कुमार झा, सिद्धू कानू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के पूर्व डीन डॉ हशमत अली, पूर्व राजभाषा अधिकारी डॉ जमील साहब, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास पटना के डॉ नागेंद्र शर्मा आदि ने प्रो प्रेम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।