
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क दलसिंहसराय । आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय एवं बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के निर्देशानुसार आरएल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में रेड रिबन क्लब की स्थापना की गई। डॉ. नीलम कुमारी को क्लब का संयोजक उमा शंकर चंदन को उप संयोजक एवं आकांक्षा कुमारी और रूपम कुमारी को सदस्य बनाया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं को एड्स जैसी गंभीर बीमारी को लेकर जागरूकता लाने के लिए सेमिनार एवं कम्पिटिशन का आयोजन किया गया। सेमिनार को सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि एड्स जैसी गंभीर समस्या के लिए सही जानकारी और जागरूकता ही इसका बचाव है।
उन्होंने बताया कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली की कोशिकाओं को नष्ट कर देता है। एड्स से बचाव के लिए सुरक्षित यौन संबंध, इंजेक्शन के लिए हमेशा नई सुइयों एवं शेविंग में नई ब्लेड का उपयोग करना चाहिए। वहीं एड्स प्रभावित व्यक्ति को नियमित एचआईवी टेस्ट करवाना चाहिए।
व्याख्याता आकांक्षा कुमारी एवं उमाशंकर चंदन ने कहा कि यह बिमारी साथ उठने-बैठने, साथ खाने-पीने, से नहीं फैलता। एडस पीडितों के साथ समान्य व्यवहार करना चाहिए।
इस दौरान महाविद्यालय में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में पंकज कुमार, कोमल कुमारी, वीरेंद्र कुमार ने, मैराथन रेस में स्वाति कुमारी, अभिलाषा कुमारी, खुशबू कुमारी एवं शिवम कुमार साह, विशाल कुमार, वीरेंद्र कुमार ने और पेंटिंग प्रतियोगिता में रजनीश कुमार, विशाल कुमार, खुशी कुमारी ने सफलता प्राप्त किया। मौके पर डॉ. निर्मल कुमार चंचल, केशव कुमार चैधरी, मुकेश कुमार राय, मो. इमामुद्दीन, योगेश कुमार, हसन रजा अंसारी, सर्वेश कुमार, कुमारी दीपा, नीलम कुमारी, रूपेश कुमार, पल्लव पारस, रूपक कौशल, रश्मि रोजी, श्वेता कर्ण, किरण चैधरी, शेफाली दीक्षित सहित प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।