
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क ओईनी । 27 अगस्त ओईनी एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों केलिए यादगार तारीख बन गया। क्योंकि आज से वर्षो पुरानी पटना जयनगर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग पूरी हो गई।
गुरूवार की शाम सांसद शाम्भवी ने स्थानीय खुदीराम बोस पूसा से पटना जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी बत्ती दिखा कर जयनगर केलिए रवाना किया।
बताते चलें कि इसके लिए स्थानीय युवा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप मिश्रा के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान सहित विभिन्न गतिविधियों से प्रभावित होकर स्थानीय सांसद सांभवी व विधायक महेश्वर हजारी ने भी पत्राचार कर रेल मंत्री सहित विभिन्न पदाधिकारियों से सार्थक पहल की मांग की थी।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि फाटक संख्या 66 पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं स्थानीय लोगों की जरूरतों व उनकी मांग में शामिल शहीद एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, अवध आसाम एक्सप्रेस, सहित करीब आधे दर्जन गाडियों के ठहराव की मांग मुझे याद है।
युवा सांसद ने कहा कि शीघ्र ही इन गाडियों के ठहराव का आदेश भी जारी कर दिया जाएगा। मौके पर धार्मिक न्यास बोर्ड सदस्य सायन कुणाल, सांसद प्रतिनिधि अशोक पासवान, दिलीप मिश्रा, सहित कई लोग मौजूद थे।