
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क पूसा । स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के पूसा कालीबाड़ी मंदिर के प्रांगण में लगने वाले गणेश चतुर्थी मेला का उद्घाटन वुधबार शाम स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के सुचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने फीता काट कर उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मेला से आपसी सद्भावना को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर मौजूद प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी ने लोगों को शुभकामना देते हुए कहा कि इस मेला में दुर दराज के लोग पहुंचते हैं और लोगों आनंद की अनुभूति पाते हैं।
वहीं मेला कमिटी के अध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि मेला में बच्चों के मनोरंजन केलिए विभिन्न प्रकार के झुलों के अलावा स्वाद के दीवानों केलिए जायेकेदार पकवानों के स्टाॅल एवं खरीददारी के शौकीनों केलिए सौन्दर्य प्रसाधन सहित विभिन्न वस्तुओं के मनोहारी स्टाॅल लगाये गये हैं।
उन्होंने ने कहा कि क्षेत्र से आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है। इसके तहत सीसी कैमरे के अलावा पुलिस एवं स्थानीय युवाओं की टीम शरारती तत्वों पर पैनी नजर रख रही है।
मौके पर मोहम्मदपुर कोआडी पंचायत समिति सदस्य दीपमाला कुमारी, पप्पू सिंह कुशवाहा, अजय कुमार साह, मुखिया नवीन कुमार राय, दीपक कुमार, मनीष कुमार, शिवम कुमार त्रिवेदी, डॉक्टर राजकुमार साह, पुर्व जिला परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह, ओईनी मुखिया प्रतिनिधि बीतेन्द्र कुमार गुप्ता, सरपंच प्रतिनिधि अरूण कुमार शर्मा, शुभम जायसवाल, बबलु गुप्ता, सुभाष कुमार टंडन, राधेश्याम गुप्ता, प्रभात कुमार, राहुल कुमार, मिथिलेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।