
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । दरभंगा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वर्गीय माता जी को लेकर गाली गलौज किये जाने के खिलाफ समस्तीपुर में भाजपाइयों ने आक्रोशपूर्ण धरना प्रदर्शन और पुतला दहन किया।
इस क्रम में समस्तीपुर सरकारी बस स्टैंड के प्रांगण में भाजपा समस्तीपुर द्वारा भाजपा समस्तीपुर उत्तरी जिलाध्यक्ष नीलम सहनी और दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा के संयुक्त अध्यक्षता में धरना सभा किया गया। जिसका संचालन सुनील कुमार गुप्ता ने किया।
इस क्रम में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उत्तरी विमल कुमार गोलू, दक्षिणी जिलाध्यक्ष अमरेश साह और किसान मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में युवा एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा पटेल मैदान गोलंबर के निकट राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर देश मंत्री भीम साहू, एमएलसी डाॅ तरूण कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, जय कृष्ण झा, मुख्य प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, राकेश राज, माला शर्मा, अविनाश चंदेल, सहित कई भाजपा नेताओं ने सभा को सम्बोधित किया।